फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Aaditya Thackeray inaugurated bridge and tap water in a Nashik remote village

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे ने किया ब्रिज व नल-जल का शुभारंभ, बरसों से बांस के पुल से आ-जा रहे थे लोग

Fri, 28 Jan 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नासिक
एएनआई, नासिक Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Jan 2022 02:51 PM IST
सार

ठाकरे ने गांव की महिलाओं से बातचीत कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर चर्चा की। लंबे समय से गांव के लोग जान जोखिम में डाल कर बांस के पुल से नदी पार करते थे। 

विज्ञापन
Maharashtra: Aaditya Thackeray inaugurated bridge and tap water in a Nashik remote village
शेंद्रिपाड़ा गांव में बना पुल पार करते ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को राज्य के नासिक जिले के आदिवासी अंचल के शेंद्रिपाड़ा गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बांस के पुल की जगह बने लोहे के पुल पर चलकर देखा। उन्होंने गांव में नल जल योजना का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन

ठाकरे ने गांव की महिलाओं से बातचीत कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर चर्चा की। लंबे समय से गांव के लोग जान जोखिम में डाल कर बांस के पुल से नदी पार करते थे। इसकी जगह अब लोहे का पुल बनाया गया है। गांव में नलों से पानी की सुविधा शुरू होने पर महिलाओं ने खुशी जताई। 

विज्ञापन

मंत्री आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर इस जगह की तस्वीर देखी और अधिकारियों को समस्या को हल करने का निर्देश दिया। हमने यहां एक पुल बनाया है और अगले 3 महीनों के भीतर, हम यहां हर घर को नल का पानी देने की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान लोगों की समस्याओं को हल करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed