फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 93 more policemen infected in last 24 hours, till date 2500 reached, 27 killed

महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 93 और पुलिसकर्मी संक्रमित, 2500 के पार पहुंचा आंकड़ा, 27 की मौत

Tue, 02 Jun 2020 07:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 02 Jun 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: 93 more policemen infected in last 24 hours, till date 2500 reached, 27 killed
फाइल फोटो - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 93 और पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ राज्य में 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, बीते 24 घंटे में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई, जबकि संक्रमित मिले 93 में से आठ अधिकारी हैं। वहीं, अब तक 2509 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले है। इस बीच 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, संक्रमण से जान गंवाने वाले कुल पुलिसकर्मियों में से 16 मुंबई, तीन नासिक, दो पुणे और एक-एक शोलापुर, शोलापुर ग्रामीण, ठाणे और मुंबई एटीएस से है। गौरतलब है कि देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 67 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन


केरल के डॉक्टर और नर्स मुंबई में देंगे सेवा  

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केरल के 100 से ज्यादा डॉक्टर और नर्स मुंबई में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करेंगे। तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने बताया, मुंबई में ज्यादा डॉक्टरों और नर्सों की जरूरत है। 16 डॉक्टरों की टीम सोमवार को मुंबई पहुंच गई। अगले कुछ दिनों में 50 डॉक्टरों और 100 नर्सों की टीम भी पहुंच जाएगी। खुद संतोष कुमार भी दो डॉक्टरों से साथ मुंबई पहुंच चुके हैं और सेवन हिल्स अस्पताल में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय देवगन ने दिए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर

अभिनेता अजय देवगन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में धारावी के अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडर और दो पोर्टेबल वेंटिलेटर दान दिए हैं। धारावी में अब तक 1500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे पहले अभिनेता ने धारावी के 700 परिवारों को राशन और अन्य सामान उपलब्ध कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed