{"_id":"5eb41b088ebc3e90846658b2","slug":"maharashtra-531-maha-cops-infected-by-covid-19-so-far-39-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित , 39 स्वस्थ हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित , 39 स्वस्थ हुए
Thu, 07 May 2020 07:58 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 07 May 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान तैनात पुलिस बल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 51 अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमितों में 480 कांस्टेबल हैं, जिनका राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 531 संक्रमितों में से अब तक आठ अधिकारियों समेत 39 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
इस बीच, अधिकारी ने कहा कि अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 96,231 मुकदमे दर्ज किए हैं और 18,858 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमला करने के 189 मामले सामने आए, जिनमें 73 पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुए और इन हमलों को लेकर 683 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, राकांपा नेता ने ट्विटर पर कहा कि आवश्यक सेवा प्रदाताओं और आपात स्थिति में फंसे लोगों को अब तक 3,10,694 पास जारी किए गए हैं।
मंत्री ने बताया कि राज्य में 2,24,219 लोगों को पृथक किया गया है और 649 लोग पृथक-वास नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उन्होंने ट्वीट किया कि राज्य सरकार 4,738 राहत शिविर चला रही है जहां 4,35,030 प्रवासी मजदूरों को भोजन के साथ शरण मुहैया कराई गई है। अवैध परिवहन के 1,281 मामले दर्ज किए गए हैं।