महाराष्ट्रः भिवांडी में लगी भीषण आग, फंसे 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के भिवांडी इलाके में भीषण आग लगने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक आग बुधवार दोपहर भिवांडी के मनकोली के सागर कंपाउंड में लगी। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के बाद सागर कंपाउंड में फंसे 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मौके पर 12 दमकल की गाड़िया पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद में लगी हैं।
Maharashtra: 50 people rescued from 16 godowns in Sagar Compound in Bhiwandi's Mankoli where a fire broke out earlier today. Over 12 fire tenders at spot. Fire fighting operations underway. Fire Officer says massive fire & smoke is making ops tough, will take the entire day. pic.twitter.com/IiXQWRj8QI
— ANI (@ANI) December 6, 2017विज्ञापन
फायर ऑफिसर का कहना है कि भारी आग पर काबू पाने में पूरा दिन लग जाएगा। क्योंकि धुंआ अधिक होने की वजह से ऑपरेशन कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।