{"_id":"5feaa95e8ebc3e3d594c3f80","slug":"maharashtra-28-year-old-man-arrested-for-allegedly-sexually-assaulting-air-hostess-met-through-tinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म और मारपीट, टिंडर के जरिए हुई थी आरोपी से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म और मारपीट, टिंडर के जरिए हुई थी आरोपी से मुलाकात
Tue, 29 Dec 2020 10:30 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
महाराष्ट्र पुलिस ने कपड़े की दुकान के मालिक को कलेवाडी से गिरफ्तार किया है। उसपर 26 साल की एक एयर होस्टेस ने दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। एयर होस्टेस द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने शनिवार रात को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर के जरिए एक-दूसरे से मिले थे।
विज्ञापन
Maharashtra: A 28-year-old man has been arrested for allegedly raping & assaulting a 26 years old air hostess in Pimpri Chinchwad on December 26. According to the FIR, they met through online dating application Tinder.
— ANI (@ANI) December 29, 2020विज्ञापन
इस मामले को लेकर वाकड़ पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर विवेक मुंगालिकर ने कहा, 'महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और पैसे ऐंठने की कोशिश की। हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट का डर दिखाना), 366 (अपहरण, शादी के लिए मजबूर करने को महिला का अपहरण या उत्पीड़न) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को दो जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: आरोपी राजीव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
वाकड़ पुलिस की सब-इंस्पेक्टर संगीता गोड़े ने कहा, 'शिकायतकर्ता एक निजी एयरलाइन में एयर होस्टेस है। वह पिछले तीन सालों से पुणे में रह रही है। चूंकी शनिवार को उसकी छुट्टी थी, वह दोपहर में डेटिंग एप के माध्यम से संदिग्ध से मिली। दोनों पहली बार हिंजेवाड़ी के रेस्तरां में मिले और शराब का सेवन किया। इसके बाद संदिग्ध उसे अपने घर कलेवाडी में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने बुरी तरह से उसकी पिटाई की। महिला की बाईं आंख और कान में चोटें आई हैं। फिर संदिग्ध ने उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात उसे वहां से जाने दिया।'
गोड़े ने कहा कि महिला ने रविवार दोपहर को वाकड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने कहा, 'हमने उसे जांच के लिए चिकित्सा अधिकारियों के पास भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है।'