फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra 17 students complain of food poisoning after eating chocolate search continues for distributor

महाराष्ट्र : चॉकलेट खाने से 17 छात्रों ने की सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत, बांटने वाले की तलाश जारी

Sat, 03 Dec 2022 11:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Dec 2022 11:04 PM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उत्तरी अंबाझरी रोड स्थित मदन गोपाल हाई स्कूल की तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों ने मध्याह्न भोजन विराम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा बांटी जा रही चॉकलेट खाई। छात्र उस समय स्कूल परिसर के बाहर खेल रहे थे।

विज्ञापन
Maharashtra 17 students complain of food poisoning after eating chocolate search continues for distributor
dark chocolate - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांटी गई चॉकलेट खाने से 17 छात्रों को खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) की शिकायत हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छात्र अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उत्तरी अंबाझरी रोड स्थित मदन गोपाल हाई स्कूल की तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों ने मध्याह्न भोजन विराम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा बांटी जा रही चॉकलेट खाई। छात्र उस समय स्कूल परिसर के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति ने बच्चों को बताया कि आज उसका जन्मदिन है। चॉकलेट खाने के एक घंटे के भीतर 17 छात्रों ने सीने में दर्द की शिकायत की और उल्टी शुरू कर दी। उन्हें सीताबल्डी के लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया।”
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, “वे सभी खतरे से बाहर हैं। तीन छात्र गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। बाकी छात्र निगरानी में हैं।”

सीताबल्डी थाने के पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जिसके बारे में कुछ छात्रों का दावा है कि वह काले रंग की कार में आया था, जबकि अन्य ने बताया कि उसने नकाब पहन रखा था।

वरिष्ठ निरीक्षक अतुल सबनीस ने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed