फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashra Crisis: Sanjay Raut says Shiv Sena is ready to exit MVA if MLA want

Maharashra Crisis: संजय राउत बोले- मुंबई आकर बात करें तो छोड़ देंगे एमवीए, गुवाहाटी से बयानबाजी का कोई मतलब नहीं

Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें।

विज्ञापन
Maharashra Crisis: Sanjay Raut says Shiv Sena is ready to exit MVA if MLA want
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर गहराए राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बागी विधायक वापस आते हैं और वे चाहते हैं तो हम महाविकास अघाड़ी से बाहर आने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा कि विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर महाविकास अघाड़ी सरकार से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आकर सीएम से चर्चा करनी होगी। 
विज्ञापन


गुवाहाटी में मौजूद 21 विधायक हमारे संपर्क में
उन्होंने दावा किया कि गुवाहाटी में मौजूद 21 विधायक हमारे संपर्क में हैं। जब वे वापस लौटेंगे तो वे पार्टी के साथ होंगें। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द सीएम उद्धव ठाकरे वापस वर्षा जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को सीएम ठाकरे को संबोधित एक पत्र ट्वीट किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि ये विधायकों की भावना है। इसमें विधायकों ने उन पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। फिर चाहे सीएम का अपनी ही पार्टी के विधायकों से मुलाकात न करने का मुद्दा हो या उन्हें अयोध्या जाने से रोकने का। एकनाथ शिंदे की ओर से ट्विटर पर साझा की गई चिट्ठी में ऐसे कई बड़े आरोप हैं। जो चिट्ठी सामने आई है, उसमें शिवसेना विधायकों ने उद्धव पर कांग्रेस और राकांपा के नेताओं को अपने विधायकों पर तरजीह देने की शिकायत भी की है।

विधायकों की चिट्ठी में क्या कहा गया?
शिंदे की ओर से साझा इस चिट्ठी के नीचे औरंगाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक संजय शिरसाट का नाम लिखा है। यानी सभी विधायकों की ओर से इस चिट्ठी के लेखन का काम शिरसाट ने ही किया है। इसमें उद्धव ठाकरे के बुधवार रात मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा गया- "कल वर्षा बंगले के दरवाजे सही मायने में सर्वसामान्य के लिए खुले। बंगले पर जो भीड़ हुई, उसे देखकर दिल खुश हो गया। यह दरवाजे पिछले डेढ़ साल से शिवसेना के विधायक यानी हमारे लिए भी बंद थे। विधायक के तौर पर उस बंगले में प्रवेश करने के लिए हमें आपके आजू-बाजू में रहने वाले (आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल) लोगों की मनुहार करनी पड़ती थी, जो कभी चुनाव लड़कर चुनकर नहीं आए बल्कि विधानपरिषद और राज्यसभा में हमारे जैसे लोगों के कंधे पर चढ़कर पहुंचे हैं।"

पत्र में कहा गया, "ये ही तथाकथित (चाणक्य क्लर्क) **  हमें दरकिनार कर राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों की रणनीति बना रहे थे। उसका नतीजा क्या हुआ, यह पूरे महाराष्ट्र ने देखा है। शिवसेना का मुख्यमंत्री होते हुए भी उनकी ही पार्टी के विधायक होते हुए भी हमें कभी भी वर्षा बंगले में सीधे प्रवेश नहीं मिला। मंत्रालय की छठी मंजिल पर मुख्यमंत्री सबसे मिलते हैं, पर हमारे लिए तो छठी मंजिल का सवाल ही नहीं आया क्योंकि आप कभी मंत्रालय में गए ही नहीं।" 

इस बीच शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल ने कहा कि मुझे बहाने से सूरत ले गए लेकिन जब साजिश का पता चला तो मैं एक किलोमीटर चलकर वहां से गाड़ी पकड़कर आया। हम शिवसेना को नहीं छोड़ेंगे जिसने हमें विधायक बनाया है।


गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का विडियो हो रहा वायरल 
वहीं, दूसरी ओर गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का एक ताजा विडियो सामने आया है। इसमें एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के 42 बागी विधायक एक साथ बैठे दिखाई दिए। वीडियो में बागी विधायक "शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारे लगा रहे हैं। इन विधायकों में 35 विधायक शिवसेना के हैं तो सात विधायक निर्दलीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed