फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharasgtra news updates woman died in fire at chemical unit Man kills mother after heated argument

Maharashtra: केमिकल यूनिट में भीषण आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत; बेटे ने गला घोंटकर मां को मौत के घाट उतारा

Fri, 10 Mar 2023 04:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Mar 2023 04:50 PM IST
सार

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला  ने अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर केमिकल प्लांट चलाने के लिए जगह दी थी, जबकि वह खुद वहां ऊपर बीच वाले फ्लोर पर रहती थीं।

विज्ञापन
Maharasgtra news updates woman died in fire at chemical unit Man kills mother after heated argument
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पालघर जिले के वसई तालुका में गुरुवार की दोपहर केमिकल यूनिट में भीषण आग लग गई, जिसके बाद विस्फोट हुआ। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं, दूसरे मामले में विरार में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झगड़े के बाद अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, केमिकल यूनिट में आग लगने की घटना सतीवली गांव में हुई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला (85 वर्षीय) ने अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर केमिकल प्लांट चलाने के लिए जगह दी थी, जबकि वह खुद वहां ऊपर बीच वाले फ्लोर पर रहती थीं।   
विज्ञापन


यूनिट में पतले, ज्वलनशील पदार्थ से भरा एक ड्रम रखा हुआ था। जब तरल पदार्थ को स्थानांतरित किया जा रहा था, तो आग लग गई, जिससे शाम 4 बजे के आसपास विस्फोट हो गया। आग लगने के बाद बुजुर्ग महिला की बेटी बाहर की ओर भागी। अधिकारी ने बताया कि महिला अंदर फंसी रह गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, केमिकल यूनिट में काम करने वाले चार लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने रात करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि केमिकल प्लांट के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तीखी बहस के बाद बेटे ने गुस्से में मांग का गला घोंटा, मौत
वहीं, जिले के विरार से पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने झगड़े के बाद कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया। 

एक अधिकारी ने बताया कि महिला वैशाली धनु (44 वर्षीय) अपने बेटे के साथ विरार के फुलपाड़ा इलाीके में गांधी नगर कॉलोनी में रहती थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। गुरुवार को जब उन्होंने फिर से झगड़ा शुरू किया, तो आरोपी ने एक लंबा कपड़ा लिया और गुस्से में अपनी मां का गला घोंट दिया। 

Maharashtra: 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में पांच गिरफ्तार, मुंबई एयरपोर्ट पर 53 करोड़ की हेरोइन जब्त

कुछ देर बाद महिला की मां उनके घर पहुंची और उसे बिस्तर पर बेहोश पाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नक्सलियों ने अपहरण कर की युवक की हत्या
गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने एक युवक (26 वर्षीय) को उसके घर से अगवा कर उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सली गुरुवार रात मारधुर गांव में साईनाथ नरोटे के घर में घुस गए और उन्हें अपने साथ ले गए। अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

शिवाजी जयंती मना रहे लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, 32 घायल
पुणे में एक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने जा रहे लोगों से भरी एक टेम्पो को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कुल 32 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा, दुर्घटना के समय यह समूह मल्हारगढ़ से मावल तहसील के शिलताने गांव में 'शिव ज्योत' (मशाल) ले जा रहा था। इनमें से कुछ लोग टेम्पो में, जबकि अन्य बाइक पर सवार थे। पिंपरी चिंचवाड़ में रवेत के पास सुबह करीब 4.30 बजे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी घायलों का आसपास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

मुंबई-आगरा हाईवे पर प्रदर्शन के चलते बाधित रहा यातायात
नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्याज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, हाल की बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान का तत्काल आकलन, किसानों को मुआवजा और ईंधन की कीमतों में कमी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने चांदवड़ के व्यस्त मार्ग पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed