फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha: Police warn organisers to ensure Bageshwar Dham chief doesn't make any controversial remark

बागेश्वर धाम का 'दिव्य दरबार': महाराष्ट्र पुलिस ने दी चेतावनी, कहा- धीरेंद्र शास्त्री कोई विवादित बयान न दें

Sun, 19 Mar 2023 11:48 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:48 AM IST
सार

पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का कई संगठन विरोध कर रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी इस आयोजन के खिलाफ पुलिस को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
Maha: Police warn organisers to ensure Bageshwar Dham chief doesn't make any controversial remark
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड में बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। इस बीच, आयोजकों को महाराष्ट्र पुलिस ने CrPC-149 का नोटिस पकड़ा दिया है। चेतावनी भी दी है कि कार्यक्रम के आयोजक इस बात का ख्याल रखें कि कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री कोई विवादित बयान न दें। जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ठाणे में दो दिवसीय कार्यक्रम कर रहे हैं। इसे दिव्य दरबार नाम दिया गया है। इस आयोजन का महाराष्ट्र के अंधविश्वास विरोधी संगठन और विपक्षी के कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नोटिस में पुलिस ने क्या कहा? 
मीरा रोड पुलिस की तरफ से दिए गए नोटिस में कहा गया है कि, 'कार्यक्रम में लोगों की भारी उम्मीद उमड़ सकती है ऐसे में वहां की कानून व्यवस्था बनाए रखना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से ऐसी कोई बयानबाजी न की जाए जिससे कि लोगों की भावना आहत हो, इसका भी ख्याल आयोजकों को रखना होगा।' 
विज्ञापन


कई संगठन कर रहे विरोध
पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का कई संगठन विरोध कर रहे हैं। राजनीतिक दलों ने भी इस आयोजन के खिलाफ पुलिस को चिट्ठी लिखी है। एनसीपी विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले का प्रवचन महाराष्ट्र में हो रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने भी निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि धार्मिक नेता को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए। कांग्रेस नेता ने उन पर तुकाराम महाराज का अपमान करने और उनके लाखों भक्तों को नाराज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा 
शनिवार को अपने कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री ने विरोध करने वालों पर निशाना साधा। कहा कि धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, 'पूरे भारत को भगवान राम का भरत बनाया जाएगा। मुझे पता है कि वे मुझे नहीं छोड़ेंगे, लेकिन हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।'


कार्यक्रम में 36 महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई 
कार्यक्रम के दौरान 36 महिलाओं के सोने की चेन चोरी हो गई। महिलाओं ने मामले में मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। सई विरार पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, सत्संग के दौरान इन महिलाओं के सोने की चेन चोरी हुई है। इसका कुल मूल्य 4.87 लाख रुपये है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed