फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha MLC Election Counting ECI rejects Cong objection on voting by 2 BJP MLAs

MLC Election Result: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को झटका, भाजपा के पांच उम्मीदवार जीते, एमवीए को इतनी सीटें

Mon, 20 Jun 2022 11:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 11:26 PM IST
सार

दोनों भाजपा विधायक लंबे समय से अस्वस्थ हैं और भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी कि उन्हें सहायकों की मदद से वोट डालने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
Maha MLC Election Counting ECI rejects Cong objection on voting by 2 BJP MLAs
देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधान परिषद की दस सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। परिणाम में उद्धव सरकार को भाजपा ने एक बार फिर करारा झटका दिया है। विधान परिषद में भाजपा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, मह विकास अघाड़ी गठबंधन को भी पांच सीटें मिली हैं। इनमें शिवसेना और एनसीपी के दो-दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। भाजपा के पांच उम्मीदवार प्रवीण डारेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा खापरे और प्रसाद लाड हैं। वहीं, एनसीपी के नेता एकनाथ खड़से और रामराजे नाइक निंबालकर ने जीत हासिल की है शिवसेना के उम्मीदवार अमश्या पडवी और सचिन अहीर भी जीतने में कामयाब रहे। कांग्रेस के भाई जगताप को जीत मिली है।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के दो बीमार विधायकों द्वारा डाले गए वोटों पर कांग्रेस की आपत्ति को चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार शाम खारिज कर दिया था। इस वजह से करीब दो घंटे की देरी से मतगणना का रास्ता साफ हो सका। 
विज्ञापन


दिनभर चले मतदान की समाप्ति के बाद शाम पांच बजे शुरू होने वाली मतगणना को तब रोक दिया गया था, जब कांग्रेस ने बीमार भाजपा विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप द्वारा सहायकों की मदद से मतदान पर आपत्ति जताई और चुनाव अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज की। दोनों विधायक लंबे समय से अस्वस्थ हैं और भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी कि उन्हें सहायकों की मदद से वोट डालने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि भाजपा के दो विधायकों तिलक और जगताप ने चुनाव आयोग के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा, "अगर वे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर सकते थे, तो चुनाव के दौरान तरजीही मतपत्र भरने के लिए उनके साथ एक सहायक की आवश्यकता नहीं थी।"

हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा उठाई गई आपत्ति को खारिज कर दिया। दक्षिण मुंबई के विधानमंडल परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच 10 खाली एमएलसी सीटों के लिए मतदान हुआ। कुल मिलाकर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में  पांच भाजपा और महाविकास अघाड़ी के सहोयगी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवार शामिल हैं। सभी 285 विधायकों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। 


शिवसेना नेता को ईडी का समन
ED ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया है। कल 21 जून को उन्हें एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed