{"_id":"617049e710977545c148aa43","slug":"maha-minister-satej-patils-pic-used-with-gramsevak-caption-in-cbse-book-claims-his-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मंत्री सतेज पाटिल का दावा, सीबीएसई की पुस्तक में उनका फोटो, कैप्शन में उन्हें बताया 'ग्रामसेवक'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मंत्री सतेज पाटिल का दावा, सीबीएसई की पुस्तक में उनका फोटो, कैप्शन में उन्हें बताया 'ग्रामसेवक'
Wed, 20 Oct 2021 10:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:25 PM IST
सार
मंत्री के निजी सहायक ने सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा को एक ईमेल भेजा है। उन्होंने इस फोटो को तुरंत हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या सीबीएसई की पुस्तक में किसी मंत्री का फोटो हो सकता है? लेकिन महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल ने दावा किया है कि सीबीएसई की कक्षा तीसरी की सोशल साइंस की बुक में उनका फोटा छपा है। उसके विवरण (कैप्शन) में उन्हें ग्रामसेवक बताया गया है।
विज्ञापन
मंत्री पाटिल के दफ्तर ने बुधवार को यह दावा किया। उनका कहना है कि पाटिल का फोटो कक्षा तीसरी की सोशल साइंस की बुक के पेज 70 पर 'ग्राम पंचायत का महत्व व उसके कर्तव्य' शीर्षक वाले पाठ में लगाया गया है। इसे लेकर पाटिल के निजी सहायक प्रशांत पाटिल ने सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा को एक ईमेल भेजा है। उन्होंने इस फोटो को तुरंत हटाने की मांग की है। यह भी दावा किया गया है कि यह फोटो एक सार्वजनिक कार्यक्रम का है, जिसका इस्तेमाल बुक में कर लिया गया।
विज्ञापन
बगैर सत्यापन के फोटो लगाना हैरान करने वाला
मंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रतिष्ठित केंद्रीय बोर्ड ने बिना सत्यापन के फोटो को प्रकाशित कर दिया। पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रतिष्ठित नेता हैं। वह महाराष्ट्र के दूसरी बार मंत्री बने हैं। बच्चों को देश का कोई गलत इतिहास नहीं बताया जाना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि इस गलती को सीबीएसई जल्दी दुरुस्त करेगा।
विज्ञापन