फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh 2025: Railways is going to take action against those who vandalize trains identified through CCTV

Maha Kumbh 2025: ट्रेनों में तोड़फोड़ करने पर वालों पर रेलवे करने जा रहा कार्रवाई, CCTV के जरिए हो रही पहचान

Thu, 13 Feb 2025 01:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Feb 2025 01:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु रेल मार्ग से पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के आठ प्रमुख स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ में तीन अमृत स्नान पूर्ण होने के बाद भी काफी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025: Railways is going to take action against those who vandalize trains identified through CCTV
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भारतीय रेलवे की व्यवस्था चरमरा गई है। वाराणसी, चंदौली, मधुबनी और नवादा के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ की। कई जगह लोग इंजन और लगेज वैन में बैठ गए। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने प्रवेश किया। ट्रेनों में कुछ जगह तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कहीं पर लोग ईंट मारकर शीशे तोड़ रहे हैं तो कहीं पर डंडे से तोड़फोड़ कर ट्रेनों में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय रेलवे ने गुरुवार को तोड़फोड़ करने वाले लोगों को लेकर बड़ा फैसला किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इससे पहले आरपीएफ ने अलग अलग स्थानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों ट्रेनें चला रहा है। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के साथ लोकल ईएमयू और डेमू ट्रेनें भी चलाई जा रही है, इससे अधिक से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचकर संगम स्नान कर सकें। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव खुद रेल मंत्रालय में बने वार रूम से दिनभर नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तत्काल निर्देश जारी करते हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, कई स्टेशनों में लोगों ने कोच में घुसने के लिए ईंट मारकर शीशे तोड़ दिए हैं। कहीं पर डंडे की मदद से शीशे तोड़े गए हैं। लोगों द्वारा की जा रही तोड़फोड़ से रेलवे की संपत्ति का नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए रेलवे ने तोड़फोड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि, इन घटनाओं के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसे संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने अलग अलग स्थानों पर एफआईआर दर्ज की है।आरपीएफ स्टेशनों में लगे सीसीटीवी कैमरों से तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर रही है, फिर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आरपीएफ स्टेशनों के आसपास लोगों से संपर्क कर इनकी पहचान कराएगी।


प्रयागराज में उमड़ रही है भीड़
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु रेल मार्ग से पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के आठ प्रमुख स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ में तीन अमृत स्नान पूर्ण होने के बाद भी काफी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed