फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha govt implements amended MV Act, hikes compounding fees for traffic offences

अधिसूचना जारी: महाराष्ट्र में यातायात नियम तोड़े तो पड़ेगा भारी फटका, 200 रुपये से एक लाख तक दंड

Thu, 02 Dec 2021 07:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Dec 2021 07:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र में विभिन्न यातायात अपराधों के लिए कंपाउंडिंग की नई दरें एक दिसंबर से लागू कर दी गई हैं। इससे दुर्घटनाओं को कम करने और नागरिकों के बीच यातायात के प्रति अनुशासन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
Maha govt implements amended MV Act, hikes compounding fees for traffic offences
TRAFFIC POLICE MUMBAI - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में अब यातायात नियमों का उल्लंघन जेब पर भारी पड़ने वाला है। राज्य सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके जरिए यातायात नियमों के उल्लंघन पर कंपाउंडिंग शुल्क में वृद्धि की गई है। नियम तोड़ने पर 200 रुपये से एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त अविनाश दखणे के अनुसार जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में विभिन्न यातायात अपराधों के लिए कंपाउंडिंग की नई दरें एक दिसंबर से लागू कर दी गई हैं। इससे दुर्घटनाओं को कम करने और नागरिकों के बीच यातायात के प्रति अनुशासन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हादसे व मौतें कम करना है मकसद
दखणे ने कहा कि जुर्माना या कंपाउंडिंग फीस बढ़ाने का मकसद सड़क सुरक्षा में सुधार, हादसों में मौतों को कम करना और जनता में बेहतर सड़क अनुशासन लाना है। 

महाराष्ट्र के परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार  राज्य सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 में तय जुर्माने और दंड की तुलना में कई ट्रैफिक अपराधों का कंपाउंडिंग शुल्क घटा दिया है। महाराष्ट्र सरकार संशोधित अधिनियम के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को भारी जुर्माने से दंडित करने के पक्ष में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस तरह लगेगा कंपाउंडिंग शुल्क

  • महाराष्ट्र में विभिन्न अपराधों के लिए कंपाउंडिंग शुल्क 200 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक लगेगा। 
  • बिना रिफ्लेक्टर और टेल लैंप के वाहन चलाने, गलत ढंग से नंबर प्लेट लगाने पर 1,000 रुपये दंड लगेगा।
  • पहली बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 500 रुपये दंड होगा, दूसरी बार व उससे आगे नियम तोड़ने पर 1,500 रुपये दंड चुकाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed