फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha bank robbery: Two accused held; valuables worth Rs 3.5 crore recovered

महाराष्ट्र: बंदूक की नोक पर बैंक में की थी 3.5 करोड़ रुपये की डकैती, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Oct 2021 10:20 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। ये तीनों बुलडाना अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की शाहगढ़ शाखा में घुसे थे।

विज्ञापन
Maha bank robbery: Two accused held; valuables worth Rs 3.5 crore recovered
बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक सहकारी बैंक से डकैती का मामला सामने आया है, जहां तीन लोगों ने मिलकर 3.51 करोड़ रुपये की डकैती की। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से सामान भी बरामद कर ली है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, तीन हथियारबंद लुटेरों ने गुरुवार को बुलडाना अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की शाहगढ़ शाखा में घुसे थे। बंदूक की नोक पर हथियारबंद लुटेरों ने नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। तीनों ने बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए थे और उन्हें एक स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने बरसी नाका निवासी शेख मुकीत कासम और बीड जिले के मजलगांव निवासी संदीप बबन सोलुंखे को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed