फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras IIT students accuse vigilance officials of harassment

मद्रास : आईआईटी के छात्रों ने सतर्कता अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Mon, 03 Dec 2018 12:34 PM IST
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Updated Mon, 03 Dec 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Madras IIT students accuse vigilance officials of harassment

आईआईटी मद्रास के अनेक शोधछात्रों और छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने उनके कमरों के निरीक्षण के दौरान सतर्कता अधिकारियों द्वारा निजता का उल्लंघन करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। डीन ने इस आरोप को खारिज किया है। छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं का आरोप है कि अधिकारी कमरों में आते हैं, अपमानित करते हैं और बिना सहमति के तस्वीरें खींचते हैं। उनका बर्ताव विद्यार्थियों के निजता और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन करने वाला है।

विज्ञापन


डीन (छात्र कल्याण) एम एस शिवकुमार ने कहा कि उन्हें छात्रों से शिकायतें मिली हैं और सतर्कता अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है तथा उनसे तस्वीरें नहीं लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपों से पूरी तस्वीर साफ नहीं होती और कमरों के निरीक्षण पूर्व-सैनिकों द्वारा किये जाते हैं जिन्हें इस तरह के मुद्दों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन


शिवकुमार ने पीटीआई से कहा, ‘‘सतर्कता अधिकारियों को छात्रावास नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने और किसी तरह के उल्लंघन की जांच करने का काम सौंपा जाता है। हमें नहीं पता कि हम इसे उत्पीड़न कहेंगे या क्रियान्वयन।’’ नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध के साथ एक शोधछात्रा ने आरोप लगाया कि सतर्कता अधिकारी कमरों में घुसे चले आते हैं, सामान बाहर निकालते हैं और अपनी पसंद से उनके नाम बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, ‘‘हम सभी बालिग हैं। हमारे लिए इस तरह का अनुभव बहुत अशोभनीय है। हमारे पास बहुत सा सामान ऐसा हो सकता है जो हम दूसरों को नहीं दिखाना चाहते। जरूरी नहीं कि इसमें प्रतिबंधित चीजें ही हों। यह हमारी निजता और गरिमा के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed