{"_id":"5b4734434f1c1bce3b8b49eb","slug":"madras-high-court-seeks-video-and-documents-on-police-firing-in-anti-sterlite-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टरलाइट विरोधी आंदोलन में पुलिस गोलीबारी पर मद्रास हाईकोर्ट ने मांगे वीडियो और दस्तावेज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्टरलाइट विरोधी आंदोलन में पुलिस गोलीबारी पर मद्रास हाईकोर्ट ने मांगे वीडियो और दस्तावेज
एजेंसी, मदुरई
Updated Thu, 12 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तुतीकोरिन में आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी के संबंध में मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से वीडियो रिकॉर्डिंग, दस्तावेज और रिपोर्ट मांगे हैं। स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट के खिलाफ आंदोलन के 100वें दिन पर हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी में 13 आंदोलनकारी मारे गए थे।
विज्ञापन
स्टरलाइट प्लांट, वेदांता कंपनी की इकाई है। प्रदूषण के मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासी स्टरलाइट प्लांट को बंद करने की मांग कर रहे थे। 99 दिन तक शांतिपूर्ण तरीके से चले आंदोलन में 100वें दिन हिंसा हुई और 22, 23 मई को पुलिस गोलीबारी में 13 लोग मारे गए।
विज्ञापन
न्यायाधीश सीटी सेल्वम और एएम बशीर अहमद की खंडपीठ ने आंदोलन पर खुफिया रिपोर्ट भी मांगी और राज्य सरकार को भी 18 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। अदालत तुतीकोरिन के एक वकील एडब्ल्यूडी तिलक की याचिका पर यह सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन