फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court bans proceedings against Stalin in defamation case

मद्रास उच्च न्यायालय ने स्टालिन के खिलाफ मानहानि के मामले में कार्यवाही पर रोक लगाई

Fri, 30 Nov 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Madras High Court bans proceedings against Stalin in defamation case
m k stalin
मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ सितंबर में दिये गये बयानों को लेकर द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन पर दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने द्रमुक अध्यक्ष की याचिका पर गुरुवार को अंतरिम आदेश जारी किया। 18 सितंबर को सलेम में मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित सार्वजनिक भाषण को लेकर आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत दर्ज शिकायत के सिलसिले में चल रही कार्यवाही के विरुद्ध स्टालिन ने याचिका दाखिल की थी। 
विज्ञापन


मामला पहले सलेम की अदालत में दाखिल किया गया था और बाद में यहां सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ मामलों में सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने दलील दी कि निचली अदालत इस बात का संज्ञान नहीं ले सकी है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाये गये आरोप मानहानि वाले नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक मकसद से शिकायत दाखिल की गयी है। द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि पलानीस्वामी के खिलाफ निजी तौर पर दिया गया बयान मुख्यमंत्री के रूप में उनके पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं कहा जा सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed