फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh: Video of BJP MP Janardan Mishra, emphasizing Modi swachta campaign on social media

Viral Video: सांसद होते हुए भी नहीं की हाथ मैले होने की परवाह, स्कूल में शौचालय चमकाकर जीत लिया दिल

Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्यप्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्यप्रदेश Updated Sun, 18 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Video of BJP MP Janardan Mishra, emphasizing Modi swachta campaign on social media

मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मोदी स्वच्छता अभियान को बल दे रहा है। अपनी सादगी के लिए परिचित सांसद जनार्दन मिश्रा ने इस बार ऐसी नजीर पेश की है जो नेताओं को तो जरूर देखनी चाहिए। जहां देश भर में स्वच्छ भारत की बातें हो रही हैं वहीं जनार्दन मिश्रा ने सफाई करके लोगों की आंखें खोल दीं। जाहिर है कि स्वच्छ भारत के लिए सिर्फ बातें ही नहीं बल्कि साफ-सफाई करते रहने की भी जरूरत है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




दरअसल जनार्दन मिश्रा का एक स्कूल में दौरा था, जहां उन्होंने शौचालय गंदा पाया। फिर क्या था सांसद होने के बावजूद जनार्दन मिश्रा ने अपने हाथ गंदे होने की परवाह नहीं की और भारत स्वच्छ मिशन को किसी दूसरे पर नहीं थोपा बल्कि खुद शौचालय साफ कर डाला। आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जनार्दन मिश्रा ने कैसे शौचालय को साफ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई की औपचारिकता से परे हट जनार्दन मिश्रा ने पूरी मेहनत से शौचालय चमका दिया। इसे देख स्कूल प्रशासन ने तो सबक ले लिया कि वो अपने विद्यालय की साफ-सफाई में अब कोई लापरवाही नहीं छोड़ेगा लेकिन अभी भी देश में इस जागरुकता पर काफी काम करना है और यकीनन जनार्दन मिश्रा जैसे लोग कम हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अपने क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने इस नेक काम से सभी का दिल जीत लिया। बता दें कि सांसद जनार्दन मिश्रा पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान मिशन से काफी प्रभावित हैं और स्वच्छ भारत के लिए अपना पूरा सहयोग देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed