फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh first Vande Bharat train gets two new stoppage due to efforts of 2 central ministers

Madhya Pradesh: एमपी की पहली वंदे भारत को मंत्रियों की वजह से मिले दो नए स्टॉपेज, आठ घंटे में पूरा होगा सफर

Fri, 31 Mar 2023 05:59 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Madhya Pradesh: भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा। मेंटेनेंस के चलते शनिवार को यह ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी। यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। खास बात है कि भोपाल से दिल्ली के बीच पहले चल रही शताब्दी एक्सप्रेस को रफ्तार के मामले में वंदे भारत पीछे छोड़ देगी...
loader
Madhya Pradesh first Vande Bharat train gets two new stoppage due to efforts of 2 central ministers
Madhya Pradesh: Vande Bharat Train - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई हैं। ये ट्रेन राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर एक और खुशखबरी आई है। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन ग्वालियर और झांसी में भी रुकेगी। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 20171 रहेगा। वहीं नई दिल्ली से आरकेएमपी के लिए ट्रेन का नंबर 20172 होगा। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस दो अप्रैल को सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 2.30 बजे चलेगी। पहले इस ट्रेन का स्टॉपेज सिर्फ आगरा में था, लेकिन अब वंदे भारत एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी और ग्वालियर में भी रुकेगी।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: ग्वालियर में वंदे भारत के स्टॉपेज का श्रेय लेने की होड़, नेताओं ने जारी किए प्रेसनोट

जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज पहले सिर्फ आगरा में था। लेकिन ग्वालियर और झांसी में भी इसके पड़ाव की मांग की जाने लगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर ग्वालियर स्टॉपेज करने की मांग की। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ट्रेन का स्टॉपेज देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके बाद रेलवे मंत्रालय ने झांसी और ग्वालियर में ट्रेन का स्टॉपेज किया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों केंद्रीय मंत्री के पत्र और आगामी विधानसभा को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने ग्वालियर में पड़ाव दिया है। जबकि झांसी रेलवे का तकनीकी तौर पर बहुत अहम स्टेशन माना जाता है। कई बड़ी ट्रेनों का यहां स्टॉपेज है। झांसी दक्षिणी उत्तर प्रदेश के साथ साथ बुदेलखंड का अहम शहर है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के पांच जिले भी झांसी से जुड़ते हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल या अन्य किसी शहरों से दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिला जाने के लिए झांसी होकर जाया जाता है। यात्री इन क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन का ही इस्तेमाल करते हैं।

हफ्ते में छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा। मेंटेनेंस के चलते शनिवार को यह ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी। यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। खास बात है कि भोपाल से दिल्ली के बीच पहले चल रही शताब्दी एक्सप्रेस को रफ्तार के मामले में वंदे भारत पीछे छोड़ देगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन 694 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में तय करेगी। वहीं, वापसी में पांच मिनट का अधिक समय लगेगा। यानी वापसी में ट्रेन 7.50 घंटे का समय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed