{"_id":"64259b7ff87e94e7bb0909ba","slug":"vande-bharat-express-competition-to-take-credit-for-stoppage-of-vande-bharat-in-gwalior-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: ग्वालियर में वंदे भारत के स्टॉपेज का श्रेय लेने की होड़, नेताओं ने जारी किए प्रेसनोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: ग्वालियर में वंदे भारत के स्टॉपेज का श्रेय लेने की होड़, नेताओं ने जारी किए प्रेसनोट
Thu, 30 Mar 2023 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:54 PM IST
सार
वंदे भारत ट्रेन अब ग्वालियर में भी रुकेगी। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने औपचारिक घोषणा कर दी है। इस उपलब्धि का श्रेय लेने के लिए ग्वालियर में नेताओं में होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
vande bharat express
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे सुपर फास्ट वंदे भारत ट्रेन अब ग्वालियर में भी रुकेगी। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने औपचारिक घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वंदे भारत ट्रेन का ग्वालियर स्टॉपेज करने के लिए आग्रह किया और उसके बाद रेल मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन सिंधिया के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी रेल मंत्री से मुलाकात की और वे इस उपलब्धि को अपना श्रेय मान रहे हैं।
ग्वालियर चंबल अंचल के लिए यह बहुत ही बड़ी खुशखबरी है कि वंदे भारत का स्टॉपेज ग्वालियर हो गया है। इससे लोगों को फायदा मिलेगा ही, लेकिन अभी इसका राजनीतिक फायदा लेने की कोशिशें चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के समर्थक इसे अपने-अपने नेताओं का काम बता रहे हैं।
वंदे भारत ट्रेन की ग्वालियर स्टॉपेज होने की औपचारिक घोषणा हुई तो सबसे पहले सिंधिया महल के जनसंपर्क अधिकारी केशव पांडे ने सोशल मीडिया पर प्रेस नोट डाला और वंदे भारत ट्रेन का ग्वालियर स्टॉपेज होने का श्रेय उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया। इधर वंदे भारत ट्रेन के स्टापेज के बाद लोकसभा सदस्य विवेक नारायण शेजवलकर ने जहां केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात व ज्ञापन देने का जो फोटो रिलीज किए हैं, उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि विवेक नारायण शेजवलकर ने निश्चित तौर पर प्रयास किए हैं। उसके बाद तीसरा प्रेस नोट केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का सोशल मीडिया पर आया। इस प्रेस नोट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों से वंदे भारत का स्टॉपेज ग्वालियर हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक अप्रैल से देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने वाली है और यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति से नई दिल्ली के बीच चलेगी। इस बंदे मातरम ट्रेन का बीच में स्टॉपेज केवल आगरा था, लेकिन अब ग्वालियर भी हो गया है। यह ग्वालियर चंबल वासियों के लिए बड़ी सौगात है, क्योंकि ग्वालियर-चंबल अंचल थी बड़े व्यापारी दिल्ली और भोपाल का रोजा आवागमन करते हैं।