{"_id":"614b24cb8ebc3e039b13cb7e","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chouhan-meets-bjp-president-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुलाकात: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Wed, 22 Sep 2021 07:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में कुछ अहम राजनीतिक फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात नड्डा के आवास पर हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक में मध्यप्रदेश की राजनीति को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले चौहान बिजली मंत्री आरके सिंह से भी मिले थे। इसके बाद चौहान अटॉर्नी जनरल तुषार मेहता से भी उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। यहां वह ओबीसी आरक्षण को लेकर कानूनी विवाद पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले वायु सेना प्रमुख
उधर, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने राष्ट्रपति भवन के हवाले से दी।
विज्ञापन