फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP will implement booth management model of MP in other states

Madhya Pradesh: एमपी के इस मॉडल को अन्य राज्यों में लागू करेगी भाजपा, जानें मिशन 2024 के लिए क्यों है जरूरी?

Tue, 26 Dec 2023 03:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भाजपा की बंपर जीत में बूथ मॉडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस प्रयोग में मतदान के दिन सुबह छह बजे कार्यकर्ता सक्रिय हो जाते हैं। वे अपने इलाके के लोगों को जल्द से जल्द वोट डालने के लिए प्रेरित करते हैं...

विज्ञापन
Madhya Pradesh: BJP will implement booth management model of MP in other states
Madhya Pradesh: BJP - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के पीछे पार्टी की बूथ प्रबंधन मॉडल की निर्णायक भूमिका रही है। हाईकमान ने भी एमपी के इस मॉडल को सराहा है। अब लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा इसे अन्य राज्यों में लागू करने जा रही है। हाल ही में हुई भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक के दौरान मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ प्रबंधन मॉडल को लेकर बैठक में एक प्रेजेंटेशन भी दिया। शर्मा ने इस दौरान 51 फीसदी वोट शेयर लक्ष्य तय करने से लेकर अन्य नवाचारों का भी ब्यौरा दिया।

विज्ञापन

एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि किस तरह से पार्टी ने संगठन स्तर पर कमजोर और हारी हुई सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम किया है। साथ ही, उन्होंने 2018 के चुनाव में भाजपा के हाथ से निकली सीटों पर एक साल पहले से तैनात किए प्रभारी और कार्ययोजना का ब्योरा भी दिया। इस प्रेजेंटेशन की केंद्रीय गृहमंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सराहना भी की। अमित शाह की रणनीति के तहत संगठन के काम को एमपी के संगठन ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से नीचे तक पहुंचाया था, जिसके विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम मिले।

विज्ञापन

दरअसल, मध्यप्रदेश में भाजपा की बंपर जीत में बूथ मॉडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस प्रयोग में मतदान के दिन सुबह छह बजे कार्यकर्ता सक्रिय हो जाते हैं। वे अपने इलाके के लोगों को जल्द से जल्द वोट डालने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी का परिणाम रहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अभियानों की सफलता भी रही जीत का कारण

मध्यप्रदेश में विशेष सदस्यता अभियान में मिस्ड काल के माध्यम से 17 लाख से अधिक नए सदस्य जोड़े गए। हर बूथ पर दीवार लेखन में पांच कमल और भारत सरकार के नारे पुतवाए गए। इसके अलावा 42 हजार बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। शक्ति सम्मेलन में शक्ति केंद्र की टोली और बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बीएलए को आई कार्ड वितरित किए गए थे। शक्ति सम्मेलन में अमित शाह के बताए गए 15 करणीय कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई और जिम्मेदारी बांटी गई। लाभार्थियों से संपर्क, कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया और इंटरनेट मीडिया पर फोटो पोस्ट की। मतदान के दिन जनजागरण अभियान के तहत सुबह छह बजे से कार्यकर्ताओं ने जागकर अपने परिवार और पड़ोसियों से मतदान करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed