फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: BJP-RSS coordination meeting in Delhi, discussed on preparations for upcoming MP assembly elections

मध्यप्रदेश: मोदी-शाह के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे सीएम शिवराज, मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दिल्ली में डाला डेरा

Wed, 27 Apr 2022 06:28 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई है। इसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश का दौरा करके लौटे हैं...
loader
Madhya Pradesh: BJP-RSS coordination meeting in Delhi, discussed on preparations for upcoming MP assembly elections
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर गुरुवार को नई दिल्ली आएंगे। बताया जा रहा है कि शिवराज गुरुवार सुबह 9.40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। सीएम चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मध्यप्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में भी शिरकत करेंगे। इधर, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बुधवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

शाह भी गए थे मध्यप्रदेश

विश्वस्त सूत्रों से अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई है। इसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश का दौरा करके लौटे हैं। शाह अपने दौरे के दौरान संकेत दे चुके हैं कि समान नागरिक संहिता को जल्द लागू किया जाएगा।



सूत्र ने आगे बताया कि राज्य में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में वर्तमान में चार पद रिक्त हैं। इसके चलते कोर कमेटी की बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार पर भी चर्चा संभावित है। इस बैठक में मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर भी चर्चा होगी और उसके बाद कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ को मंत्रिमंडल से बाहर करने पर भी चर्चा होगी। मध्यप्रदेश से जुड़े सूत्रों ने यह दावा किया है कि प्रदेश के निगम और मंडलों में भी कई पद रिक्त हैं। इन पदों पर भी कई लोगों को एडजस्ट किया जाना है। इसके जरिए पार्टी सोशल इंजीनियरिंग पर भी काम करना चाह रही है ताकि हर वर्ग और समाज से जुड़े लोगों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सरकार में हो, बैठक में इस पर भी मंथन संभावित है।

संघ-भाजपा के दिग्गजों की बैठक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, प्रदेश के गृह मंत्री कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हो सकते हैं।

23 अप्रैल को ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंचे थे। पीएम आवास पर दोनों नेताओं की करीब 45 मिनट विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में सीएम चौहान ने पीएम मोदी को मध्यप्रदेश में चल रहे विकास और जनकल्याण के कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा उज्जैन के महाकाल मंदिर नए परिसर के लोकार्पण और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया था।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed