फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh assembly election 2018: AAP is focusing on social media election campaign for winning

मध्यप्रदेश को सोशल मीडिया से जीतने की रणनीति बना रही आप, प्रत्याशियों को दी ट्रेनिंग  

Fri, 21 Sep 2018 02:07 PM IST
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly election 2018: AAP is focusing on social media election campaign for winning
gopal rai - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने दो दिन भोपाल में रहकर आगामी विधानसभा चुनाव में उतर रहे पार्टी के प्रत्याशियों को विशेष ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग में उम्मीदवारों को बताया गया कि किस तरह वे भाजपा और कांग्रेस की कमियों को जनता के समक्ष पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


आप के एक सूत्र के मुताबिक पार्टी का ज्यादा फोकस भाजपा-कांग्रेस की कमियों को दिखाने की जगह दिल्ली की केजरीवाल सरकार की योजनाओं की जानकारी देने पर है। प्रत्याशियों को यह बताया गया है कि वे जनता के बीच केजरीवाल सरकार की मोहल्ला क्लीनिक और सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी के बारे में जानकारी दें। यानी दिल्ली मॉडल के सहारे आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


आप के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी यह मानती है कि दिल्ली में मिली उसकी शानदार सफलता के पीछे उसकी सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता था। उसी बात को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश में भी कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। क्योंकि ये कार्यकर्ता ही जनता को पार्टी के आदर्शों से वाकिफ कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सबसे पहले उन्हें ही पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों में यकीन होना चाहिए। और इस दो दिवसीय कार्यशाला में हमारी यह कोशिश रही की कार्यकर्ता हमारे विजन को आत्मसात कर सकें। 

आप ने लॉन्च किए तीन ऑडियो और छह वीडियो गाने

Madhya Pradesh assembly election 2018: AAP is focusing on social media election campaign for winning
gopal rai
सचिन श्रीवास्तव ने कहा, "सोशल मीडिया ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली अभियान को आगे बढ़ाने में बहुत सहयोग किया था। उसका वृहद अनुभव पार्टी के पास में है। हम उसी को मध्य प्रदेश में अपनी ताकत बनायेंगे। हमारी कोशिश है कि इन दो-तीन महीनों के अंदर मध्यप्रदेश के हर युवा के पास सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचे।" 

श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को हम तीन ऑडियो और छह वीडियो गाने जनता के बीच लॉन्च करने जा रहे हैं। इनमें शिवराज सरकार की नाकामी और केजरीवाल सरकार की जनसेवा की बात कही गयी है। अरविंद केजरीवाल अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते से रोड शो की शुरुआत करेंगे।

केजरीवाल का रोड शो हर जोन में आयोजित किया जायेगा जिससे जनता तक हमारी बात पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति और अंततः समाज में एक बड़ा बदलाव करना हमारी कोशिश है और हम उसी की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed