फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mad army of ramvriksh yadav attack police

रामवृक्ष यादव की ‘पागल सेना’ ने किया था पुलिस पर अटैक

Thu, 30 Jun 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
mad army of ramvriksh yadav attack police
पुलिस पर पहला अटैक रामवृक्ष की ‘पागल सेना’ ने किया था। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली

जवाहर बाग में पुलिस पर पहला अटैक रामवृक्ष की ‘पागल सेना’ ने किया था। इन्हीं लोगों ने एसपी सिटी को बाग में खींच लिया और सिर पर वार कर दिया था। वीरेश के अनुसार इस टीम में वह बीस लोग शामिल थे जो अपराधी प्रवृति के थे और आए दिन मारपीट करते थे। इसे ‘पागल सेना’ का नाम दिया गया था।

विज्ञापन


इसमें कई अपराधी भी शामिल थे। यह लोग आए दिन मारपीट करते रहते थे। जब भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों ने जवाहर बाग में घुसने की कोशिश की, सबसे पहले इन लोगों ने ही उनको रोका था। वीरेश यादव ने बताया जब पुलिस जवाहर बाग में घुसी थी तब पुलिस पर सबसे पहला हमला भी इन्हीं लोगों ने किया था।
विज्ञापन


वीरेश की जुबानी जवाहर बाग की कहानी

12 चौकियां...

जवाहर बाग में 12 सुरक्षा चौकियां थीं। 200 लोग तैनात थे। 6-6 घंटे की ड्यूटी लगती थी। महिलाओं की चौकियां अलग बनाई गई थीं। निर्देश थे कि जब पुलिस आए तो महिलाएं आगे आ जाएंगी। साठ महिलाओं को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 बड़ी टोलियां...
उन्नीस बड़ी टोलियां बनाई गई थीं। इन टोलियों की तीन-तीन घंटे की ड्यूटी लगती थी। टोली के लोग पूरे जवाहर बाग की सुरक्षा को देखते थे। इनमें कुछ लोगों को पुलिस-प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया था। बक्सर का सुनील रामवृक्ष का सबसे बड़ा ‘जासूस’ था। वह बाग से बाहर जाकर पुलिस और प्रशासनिक गतिविधियों को चेक करता था।

हरदोई के उपेंद्र करते थे इलाज

mad army of ramvriksh yadav attack police

जवाहर बाग में खोले गए अस्पताल में हरदोई के एक डाक्टर उपेंद्र को लगाया गया था। उपेंद्र ही मुख्य रूप से मरीजों का इलाज करते थे। हालांकि रामवृक्ष पहले क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज करता था लिहाजा वह भी दवाई देता था।

संघ से जुड़ा व्यक्ति भी देता था ट्रेनिंग 
वीरेश ने बताया कि आरएसएस से जुड़ा हुआ आगरा निवासी एक व्यक्ति भी जवाहर बाग में ट्रेनिंग देता था। डंडा चलाने, फायरिंग करने, निशाना साधने की ट्रेनिंग के लिए चार मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए थे। इनमें एक गुरुजी नाम से जाना जाने वाला व्यक्ति, कानपुर देहात का महेश, अनूप भी शामिल था।

रामवृक्ष का बेटा राजनारायण देता था सजा
रामवृक्ष के दोनों बेटे जवाहर बाग में रहते थे। एक बेटा विवेक (लख्खो) कंप्यूटर का काम देखता था। दूसरा बेटा राजनारायण जवाहर बाग से भागने की कोशिश करने वालों को सजा देता था। मारपीट करता था।

रामवृक्ष की मुंहबोली बेटी है गुड़िया

mad army of ramvriksh yadav attack police

पुलिस के रामवृक्ष की मौत के बारे में एलान किया तो दिल्ली से एक गुड़िया नाम की महिला ने खुद को रामवृक्ष की बेटी बताते हुए शव मांगा था। एक अधिवक्ता के माध्यम से उसने प्रार्थनापत्र भेजा था। वह गुड़िया रामवृक्ष की सगी बेटी नहीं बल्कि मुंहबोली बेटी है। वीरेश ने बताया कि गुड़िया मध्यप्रदेश की रहने वाली है। रामवृक्ष उसे बेटी के समान ही मानता था।

मेरठ का कपिल लगाता था हाजिरी
कब्जाधारियों की हाजिरी लेने का काम मेरठ निवासी कपिल शर्मा करता था। बताया जाता है कि कपिल शर्मा रामवृक्ष का सबसे करीबी था। वीरेश के अनुसार रामवृक्ष कभी जवाहर बाग से बाहर जाता तो कपिल साथ में जरूर होता था।

मथुरा के संजीव ने सप्लाई की गैस
वीरेश यादव ने बताया कि संजीव गैस की सप्लाई करता था। संजीव को स्थानीय ही बताया जा रहा है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सभी एजेंसी वालों से भी उसके बारे में पूछा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed