फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maa Tujhe Pranam: Independence Day Celebration With Amar Ujala Online Competitions And Events

देशभक्ति में लीन होकर अमर उजाला के संग कहें ‘मां तुझे प्रणाम’, डिजिटल प्रतियोगिताओं में लें भाग

Tue, 11 Aug 2020 06:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 11 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Independence Day Celebration With Amar Ujala Online Competitions And Events
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

हर साल की तरह इस साल भी अगस्त महीने में देश की आजादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। अमर उजाला भी अपने पाठकों और व्यूवर्स के संग इस आजादी के त्योहार को मनाने के लिए 'मां तुझे प्रणाम' अभियान लेकर आया है। इस अभियान के तहत देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करने के लिए कई कार्यक्रमों के साथ कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। 

विज्ञापन


कोरोना संकट को देखते हुए सभी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक देशव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला ऑनलाइन काव्य कैफे का भी आयोजन होगा, जिनमें जाने माने कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पवार भी प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन


अमर उजाला के इस अभियान में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और डिजिटल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छी तरह से पालन किया जा सके और आजादी के जश्न के साथ-साथ हम इस वायरस से भी जंग जीत सकें। तो हमारे साथ हो जाइए तैयार भारत माता को एक अनोखे अंदाज में प्रणाम करने के लिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन, आप ऐसे ले सकते हैं हिस्सा

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: वीरों को नन्हों का सलाम
देश के भविष्य नन्हे-मुन्नों के लिए होने वाली इस प्रतियोगिता में दो से आठ साल तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए माताएं अपने बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से कपड़े पहना कर उनकी तस्वीर mtp.amarujala.com पर अपलोड कर सकती हैं। 10 बेहतरीन तस्वीरों को पुरस्कृत किया जाएगा।


चित्रकला प्रतियोगिता: तस्वीर आजादी की
इस प्रतियोगिता में केवल कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। छात्रों को 'तस्वीर आजादी की' विषय पर एक चित्र बनाना है। इसके बाद चित्र को वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, कक्षा, शहर और ईमेल पता लिखा हो। प्रतियोगिता में हर कक्षा से तीन विजेता चुने जाएंगे।

लेखन प्रतियोगिता: देश के नाम पैगाम
इस प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया जाएगा। पहले वर्ग में 17 से 22 वर्ष आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं और दूसरे वर्ग में 23 और इससे अधिक आयु के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों विषय के अनुरूप स्लोगन या कविता लिख कर अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इन डिजिटल कार्यक्रमों का होगा आयोजन, ऐसे हों शामिल

काव्य कैफे (कवि सम्मलेन) : जरा याद करो कुर्बानी
14 अगस्त शाम सात बजे से अमर उजाला की ओर से डिजिटल काव्य कैफे का आयोजन कराया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में एलआईसी ऑफ इंडिया का सहयोग रहेगा। 

कार्यक्रम: राष्ट्र के नाम
15 अगस्त को सुबह 10 बजे 'राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पाठकों से अपील है इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए वे अपने-अपने घरों में सपरिवार 52 सेकंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। इस  कार्यक्रम के समर्थन में mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी लें। 

कृपया ध्यान दें: कैसे और कब तक भेजनी हैं प्रविष्टियां
रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।



यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास होगा। कोरोना कोरोना वायरस महामारी के कारण घरों से बाहर निकल कर आजादी का पर्व मनाना कठिन भी है और असुरक्षित भी। ऐसे में इस कार्यक्रम से जुड़कर अपने घरों में रहकर एक ही समय पर लाखों परिवार कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed