फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   M Rajeshwar Rao has been appointed as Deputy Governor of RBI

रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक एम राजेश्वर राव को डिप्टी गवर्नर पद की जिम्मेदारी

Wed, 07 Oct 2020 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 07 Oct 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
M Rajeshwar Rao has been appointed as Deputy Governor of RBI
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : पीटीआई (फाइल)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) एम राजेश्वर राव को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति समिति ने बुधवार को राव को डिप्पी गवर्नर बनाए जाने का अनुमोदन कर दिया। राव आरबीआई के चौथे डिप्टी गवर्नर के तौर पर एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे।

विज्ञापन

 
राजेश्वर राव साल 1984 में रिजर्व बैंक से जुड़े थे, तब से वह विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। वर्तमान में वह आरबीआई में आंतरिक ऋण प्रबंधन, वित्तीय बाजारों के संचालन, अंतरराष्ट्रीय और सचिव विभागों के प्रभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का पद संभालने से पहले राजेश्वर राव केंद्रीय बैंक में वित्तीय बाजारों के संचालन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक थे। वह आरबीआई में जोखिम निगरानी विभाग का प्रभार भी संभाल चुके हैं। राव अर्थशास्त्र में स्नातक और कोचीन विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में परास्नातक हैं।
 

आरबीआई ने जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया

रिजर्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के छिब्बर का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। जम्मू-कश्मीर बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरके छिब्बर का कार्यकाल 10 अक्टूबर, 2020 से छह महीने या नए प्रबंध निदेशक और सीईओ की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए और बढ़ा दिया है।'

रिजर्व बैंक ने जून 2019 में जम्मू-कश्मीर बैंक के अंतरिम चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में आरके छिब्बर को नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी थी। राज्य सरकार द्वारा पद से परवेज अहमद को हटाए जाने के बाद छिब्बर की नियुक्ति की गई थी। उन्हें 10 अक्तूबर, 2019 से छह महीने के लिए पूर्णकालिक सीएमडी नियुक्त किया गया। उसके बाद उनका कार्यकाल फिर विभिन्न अवधि के लिए बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed