फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lumpy virus: State governments not paying attention to genome sequencing

Lumpy virus: जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान नहीं दे रहीं सरकारें, राजस्थान के बाद केवल महाराष्ट्र ने भेजे नमूने

Tue, 11 Oct 2022 07:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 07:01 AM IST
सार

कोरोना और मंकीपॉक्स के साथ एनआईवी वैज्ञानिकों ने लंपी वायरस को लेकर भी जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू कर दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस की सीक्वेंस इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके जरिये वायरस के विभिन्न स्ट्रेन में आ रहे बदलावों पर नजर रखी जा सकती है।
 

विज्ञापन
Lumpy virus: State governments not paying attention to genome sequencing
जीनोम सिक्वेंसिंग (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र ने भी लंपी वायरस को लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू कर दी है, लेकिन बाकी राज्यों का इस पर कोई ध्यान नहीं है। राजस्थान के हर जिले से सैंपल लेकर दिल्ली स्थित आईजीआईबी भेजे गए हैं।

विज्ञापन


 वहीं, महाराष्ट्र के सभी सैंपल पुणे स्थित एनआईवी प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कोरोना और मंकीपॉक्स के साथ एनआईवी वैज्ञानिकों ने लंपी वायरस को लेकर भी जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू कर दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस की सीक्वेंस इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके जरिये वायरस के विभिन्न स्ट्रेन में आ रहे बदलावों पर नजर रखी जा सकती है।
विज्ञापन


एनआईवी की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि लंपी वायरस को लेकर उनके यहां हाल ही में महाराष्ट्र के दो जिलों से सैंपल जांच के लिए पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली या फिर अन्य किसी राज्य से उनके यहां सैंपल नहीं आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के वायरस में जीनोम सीक्वेंसिंग की भूमिका अहम होती है। निगरानी के तौर पर हम इसका इस्तेमाल करते हैं तो एक बड़ी आपदा से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एक लाख से ज्यादा गायों की मौत
देश में अब तक लंपी वायरस की वजह से एक लाख से भी अधिक गायों की मौत हुई है। इसके चलते अनुमानित तौर पर अब तक 300 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है। इस साल जनवरी माह में द वेटरनरी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार लंपी वायरस एशियाई देशों में भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

  • इसकी वजह से प्रत्यक्ष पशुधन और उत्पादन हानि 1000 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed