फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lufthansa Flight to Hyderabad Returns to Frankfurt After Bomb Threat Landing Denied full story in Hindi

Lufthansa U-Turn: लुफ्थांसा की फ्लाइट को हैदराबाद में नहीं मिली उतरने की इजाजत; यू-टर्न लेकर जर्मनी लौटा विमान

Mon, 16 Jun 2025 07:41 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Jun 2025 07:41 AM IST
विज्ञापन
Lufthansa Flight to Hyderabad Returns to Frankfurt After Bomb Threat Landing Denied full story in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को रविवार शाम को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस उतरना पड़ा। फ्लाइट LH752 जर्मनी से रवाना हुई थी। उसे सोमवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया। 

विज्ञापन


विमान को अपने मूल स्थान जर्मनी वापस लौटना पड़ा
हैदराबाद हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि विमान को अपने मूल स्थान जर्मनी वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि विमान को बम की धमकी मिली थी। उस वक्त विमान भारतीय हवाई क्षेत्र के बाहर था। इस वजह से उसे वापस लौटने को कहा गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 15 जून 2025 को शाम 18:01 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर लुफ्थांसा फ्लाइट एलएच 752 को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। बम की धमकी के बाद आकलन समिति का गठन किया गया और एसओपी के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन को मूल स्थान या निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे पर वापस जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले एक ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने शनिवार रात को ईंधन खत्म होने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। मामले से जुड़े लोगों ने रविवार को बताया था कि विमान ने विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और रात करीब 9.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली गई।


एक सूत्र ने बताया था कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सुरक्षित और सहज लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की। सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी और लैंडिंग की अनुमति मांगी। सब कुछ जल्दी और पेशेवर तरीके से संभाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed