{"_id":"602ecde1099b6e1ff5667738","slug":"lt-general-anil-chauhan-says-covid-19-epidemic-deepens-doubts-between-indian-army-and-chinese-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 महामारी ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच शंकाओं को गहरा किया: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 महामारी ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच शंकाओं को गहरा किया: लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
Fri, 19 Feb 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने भारतीय सेना और चीनी पीएलए के बीच शंकाओं को गहरा कर दिया है और इस वायरस ने सीमा प्रबंधन संबंधी प्रोटोकॉल को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने यहां फोर्ट विलियम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाए गए कि कोरोना वायरस चीन के साथ लगती उत्तरी सीमाओं पर तैनात इकाइयों में न फैले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी ने आपसी शंकाओं को गहरा किया और सीमा प्रबंधन संबंधी कामकाजी प्रोटोकॉल को प्रभावित किया। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने कहा कि पूर्वी कमान ने उच्च स्तर की सतर्कता बरती और हर प्रकार की अप्रिय घटना को रोका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वी कमान में चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन किया गया और अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के अनुसार बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि गलवान घटना के बाद से चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालात तनावपूर्व हैं, लेकिन अभियान संबंधी तैयारियों में सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं।
गलवान घाटी में पिछले साल 15 जून को चीनी बलों के साथ संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीनी सेना के जवान भी इस दौरान हताहत हुए थे।