फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lt Gen said- Everyone should come forward for the development of Manipur

Manipur: लेफ्टिनेंट जनरल बोले- मणिपुर की विकास के लिए सभी आगे आएं, दोस्ती का हाथ बढ़ाएं, शांति की पहल करें

Wed, 24 May 2023 10:50 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल/ गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल/ गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 May 2023 10:50 PM IST
सार

रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक जनरल कलिता ने इस दौरान हिंसाग्रस्त कांगपोकपी, मातृपुखरी, चुराचंदपुर, बिष्णुपुर, येंगांगपोकपी और मोरेह का दौरा किया, जहां उन्हें स्थानीय कमांडरों ने सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।
 

विज्ञापन
Lt Gen said- Everyone should come forward for the development of Manipur
लेफ्टिनेंट जनरल ने की शांति की अपील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, पूर्वी सेना कमान के नए प्रमुख (जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ) ने हिंसाग्रस्त मणिपुर का तीन दिवसीय दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने सुरक्षा जमीनी सुरक्षा स्थिति का आकलन और समीक्षा की वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर शांति बहाली के लिए बातचीत की। उनके इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि उनको पूर्वोत्तर के बारे में काफी गहन जानकारी है।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक जनरल कलिता ने इस दौरान हिंसाग्रस्त कांगपोकपी, मातृपुखरी, चुराचंदपुर, बिष्णुपुर, येंगांगपोकपी और मोरेह का दौरा किया, जहां उन्हें स्थानीय कमांडरों ने सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान बुधवार को कलिता ने मुख्यमंत्री, सुरक्षा सलाहकार और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ चल रही स्थिति और प्रारंभिक सामान्य स्थिति स्थापित करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच एकजुटता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे में उन्होंने कई स्थानों पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कीं। इसमें सभी समुदायों और कई नागरिक समाज संगठनों के सदस्य शामिल थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के साथ बातचीत में शांति बहाली के मुद्दों पर बात की। 


उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। दोस्ती को भुलाकर दोस्ती का हात बढ़ाने की अपील की। उन्होंने मणिपुर के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए रचनात्मक बातचीत करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed