{"_id":"659dab4094fd8329a903eaa4","slug":"ls-polls-2024-anurag-thakur-targeted-opposition-alliance-india-said-people-are-not-even-looking-at-him-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls 2024: अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर साधा निशाना, कहा - उनकी ओर देख भी नहीं रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls 2024: अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर साधा निशाना, कहा - उनकी ओर देख भी नहीं रहे लोग
Wed, 10 Jan 2024 01:53 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:53 AM IST
सार
महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे ठाकुर दक्षिण मध्य मुंबई और दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाएंगे और नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसके सदस्यों के बीच मतभेद से पता चलता है कि उनके पास ऐसा कोई नेता नहीं है जो सभी को साथ लेकर चल सके। ठाकुर ने कहा कि निर्णय लेने में असमर्थता के कारण लोग विपक्षी गठबंधन की ओर देख भी नहीं रहे हैं। उनके पास न तो कोई नेता है, न ही नीति और न ही नियत।
महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे ठाकुर दक्षिण मध्य मुंबई और दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाएंगे और नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन अनिर्णय की स्थिति में है, लेकिन भारत के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक निर्णायक नेता है। उन्होंने नीतियाें को प्रभावी ढंग से लागू किया है।
विपक्षी गठबंधन कर रहा दिल्ली में कई अहम बैठक
भाजपा नेता की टिप्पणी तब आई जब विपक्षी गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अपने सदस्यों के बीच सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर निर्णय लेने के लिए दिल्ली में कई बैठकें कर रहा है।
विज्ञापन
सांप्रदायिक ताकतों से मिलकर करेंगे मुकाबला
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद के साथ बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, 'हम सभी एकजुट हैं और सांप्रदायिक ताकतों से मिलकर मुकाबला करेंगे।' इस बैठक में राउत के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, एनसीपी नेता जितेंद्र अवहाद शामिल हुए।