Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LPG line from Gujarat to Uttar Pradesh by Rs. 12 thousand crore, clean fuel in every house

गुजरात से यूपी तक 12 हजार करोड़ की लागत से बिछेगी एलपीजी लाइन, हर घर में होगा स्वच्छ इंधन

Thu, 04 Jul 2019 07:21 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
LPG line from Gujarat to Uttar Pradesh by Rs. 12 thousand crore, clean fuel in every house
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान(File Photo)

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के 98 प्रतिशत घरों में स्वच्छ ईंधन पहुंच चुका है। जिन दो फीसदी परिवारों तक ये सुविधा नहीं पहुंच सकी है अगले 2-3 महीने में पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया यूपी में तीन करोड़ 84 लाख घरों में एलपीजी और उज्जवला योजना के तहत घरेलू गैस पहुंचाई गई है।

विज्ञापन


यूपी में बढ़ रहे गैस कनेक्शन को देखते हुए आपूर्ति बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि 12 हजार करोड़ की लागत से गुजरात से यूपी तक एलपीजी लाइन बिछाई जा रही है। सांसद अशोक वाजपेयी ने पूछा कि यूपी में पीएम उज्ज्वला योजना के लिए कोई वार्षिक लक्ष्य रखा गया है और इसे कितना प्राप्त कर लिया गया है? 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उज्जवला को लेकर यूपी में जो टार्गेट रखा गया था उसे अप्रैल 2020 से पहले ही प्राप्त कर लिया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि सरकार गैस कनेक्शन देने के साथ ये भी सुनिश्चित कर रही है राज्य में नए बॉटलिंग प्लांट, टर्मिनल आदि भी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के इस सवाल कि उज्जवला का कनेक्शन देने के बाद गरीब लोग दुबारा सिलेंडर नहीं भरवा रहे हैं। इस पर मंत्री ने बताया कि उज्जवला में जो कनेक्शन दिए गए हैं उनमें 80 फीसदी लोग पुन: सिलेंडर भरवा रहे हैं। उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आम परिवारों में साल भर में औसतन सात सिलेंडर खर्च होते हैं जबकि उज्जवला योजना वाले औसतन 4 सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed