{"_id":"5fb114e624edec56385f0763","slug":"lpg-cylinder-explosion-in-a-house-in-tamil-nadu-three-killed-and-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, तीन की मौत और चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, तीन की मौत और चार घायल
Sun, 15 Nov 2020 05:15 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवन्नमलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवन्नमलाई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अरनी इलाके में एक घर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद दीवार ढहने से आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के पीछे का कारण फिलहाल गैस रिसाव बताया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि दीवार गिरने से किराएदार जे कामाची, उसके बेटे जे हेमानाथ और पड़ोसी एस चंद्रा की मौत हो गई। कामाची के पति एम जानकीरमन और दूसरा बेटा जे सुरेश (15) इस हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सिलेंडर फटने से घर को दो हिस्सों में बांटने वाली दीवार भी ढह गई। दीवार के एक तरफ मकान मालिक और दूसरे तरफ किराएदार रहते थे।
अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘विस्फोट में पुधुकाकुर रोड पर स्थित इस घर की मालकिन डी मुक्ताबाई 90 प्रतिशत और उनकी 15 वर्षीय बेटी डी मीना 50 प्रतिशत तक झुलस गई। उन्होंने कहा कि अरनी के एक सरकारी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को पड़ोसी वेल्लोर में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
विज्ञापन
इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कामाची और चंद्रा के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।