{"_id":"572bb59a4f1c1b44735cd5b6","slug":"love-starts-on-facebook-disperse-after-two-days-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर प्यार, शादी के दो दिन बाद तकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फेसबुक पर प्यार, शादी के दो दिन बाद तकरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 06 May 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
facebook
फेसबुक पर दो साल पहले हुई दोस्ती के बाद सिकंदरा के युवक को दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी युवती से प्यार हो गया। 23 अप्रैल को दोनों ने परिवारीजनों की रजामंदी से शादी रचा ली। सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। लड़की एक कॉल सेंटर में काम करती है।
विज्ञापन
युवक का कहना है कि युवती ने ससुराल आते ही परिवार से अलग दिल्ली रहने की जिद की। युवक के इंकार पर दो दिन बाद 25 अप्रैल को ससुराल से जेवर लेकर मायके चली गई। पति लगातार फोन पर वापस आने के लिए कहता रहा, बुधवार को वह घर आई। लड़की के भाई और अन्य लोग भी साथ आए। पत्नी फिर से दिल्ली में अलग रहने को कहने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बात हुए विवाद में युवती के भाई ने मारपीट शुरू कर दी। अपने जीजा और लड़की की सास को भी पीटा। शोरशराबा होने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस जीजा-साले को पकड़कर थाने ले गई। एसओ सिकंदरा का कहना है कि दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन