फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loudspeaker putting dispute, the two community came face to face.

लाउडस्पीकर लगाने पर विवाद, दो समुदाय आए आमने-सामने

Wed, 04 May 2016 05:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबारी (आजमगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबारी (आजमगढ़) Updated Wed, 04 May 2016 05:29 AM IST
विज्ञापन
Loudspeaker putting dispute, the two community came face to face.
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
आजमगढ़ के रज्जाकपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


विवाद के बीच ही दोनों वर्गों की ओर से पथराव किया गया। जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। इलाके में तनाव कायम है।

मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर गांव में एक वर्ग अपने धार्मिक स्थल पर मंगलवार की देर शाम लाउडस्पीकर लगा रहा था। जिस पर दूसरे वर्ग के लोगों ने इसका विरोध करते हुए नई परंपरा कायम होने की बात करते हुए लाउडस्पीकर लगाने से रोक दिया। इस पर दोनों वर्गों के लोगों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पथराव कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। अभी बात आगे बढ़ती कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। थोड़ी ही देर में मौके पर पुलिस आ पहुंची और उसने दोनो वर्गों के लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बावजदू इसके दोनों ओर तनाव कायम रहा। उत्तेजित होते जा रहे लोगों को पुलिस ने वहां से हटाया बढ़ाया। तनाव और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी है।

दोनों वर्गों के लोगों को समझा-बुझा दिया गया है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी भी पक्ष को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। 

-एसके सिंह, सीओ फूलपुर 

धार्मिक स्थल पर पहली बार लाउडस्पीकर लगाया जा रहा था, जिसका गांववालों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में पथराव हुआ। मामले को सुलटा लिया गया है। फोर्स तैनात है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-दयानिधि मिश्र, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed