फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loudspeaker controversy in Karnataka: Hanuman Chalisa played in temples after Sri Ram Sena's warning

कर्नाटक: गृह मंत्री की चेतावनी के बावजूद राम सेना ने लाउडस्पीकर पर बजाई हनुमान चालीसा, पहले ही किया था एलान

Mon, 09 May 2022 11:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 09 May 2022 11:09 AM IST
सार

श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने रविवार को एलान किया था कि नौ मई से राज्य के 1000 से अधिक मंदिरों में सुबह पांच बजे से हनुमान चालीसा बजाई जाएगी।

विज्ञापन
Loudspeaker controversy in Karnataka: Hanuman Chalisa played in temples after Sri Ram Sena's warning
मंदिरों में बजाई गई हनुमान चालीसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी लाउडस्पीकर विवाद गहरा गया है। यहां हिंदूवादी संगठन श्री राम सेना के एलान के बाद सोमवार सुबह पांच बजे से लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने हुबली व मैसूर के हनुमान मंदिर में भजन गाए। इस दौरान लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने रविवार को एलान किया था कि नौ मई से राज्य के 1000 से अधिक मंदिरों में सुबह पांच बजे से हनुमान चालीसा का बजाई जाएगी। यह एलान मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के खिलाफ किया गया था। 
विज्ञापन


पूरे राज्य में हाई अलर्ट 
श्री राम सेना के एलान के बाद से पूरे राज्य में पुलिस हाई अलर्ट पर है। मंदिरों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, श्री राम सेना की घोषणा के बाद राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र की ओर कहा गया है कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, सभी को कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी को लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। हम देख रहे हैं कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है। बैठक में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर चर्चा हुई इसके क्रियान्वयन को लेकर फिर से वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।


नाकाम रही राज्य सरकार 
रविवार को प्रमोद मुथालिक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, राज्य सरकार यहां मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। ख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्य के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र को वैसी ही हिम्मत दिखानी चाहिए, जैसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां दिखाई है। योगी आदित्यनाथ ने वहां धार्मिक स्थलों से अनधिकृत लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की है और अन्य को अनुमति योग्य सीमा तक आवाज सीमित रखने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed