उना में राहुल की सुरक्षा में हुई भारी चूक, कांग्रेस ने मांगी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल गुजरात में बीते दिनों गोरक्षा दल के सदस्यों द्वारा पीटे गए दलितों के परिजनों से मिलने जब राहुल गांधी उना पहुंचे तो वहां उनसे जिस महिला को युवक की मां के रूप से राहुल से मिलाया गया वो फर्जी थी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी बीते दिनों गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल में गए थे जहां पीटे गए दलित युवक भर्ती कराए गए थे। वहां पीड़ितों की मां के रूप में मौजूद औरत से हाथ मिलाया और सांत्वना के लिए गले भी लगाया।जब इस फर्जी मां का खुलासा हुआ तो सबके कान खड़े हो गए साथ ही कांग्रेस हाईकमान की ओर से कांग्रेस की गुजरात इकाई से इस पर सफाई भी मांगी गई है।
बता दें कि राहुल को उस महिला ने पीड़ितों के जख्म भी दिखाए। राहुल जिस समय उस महिला से मिल रहे थे वहां गुजरात कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के साथ कई अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
महिला का नाम है रमा बेन
वहीं टीवी चैनल एबीपी न्यूज के मुताबिक जिस महिला से राहुल ने मुलाकात की है उनका नाम रमा बेन है। वो इन पीड़ितों की मां तो दूर, कहीं दूर दराज की रिश्तेदार भी नहीं है। चैनल के मुताबिक जो युवक पीड़ित थे वो इस महिला से अंजान की तहर व्यवहार नहीं कर रहे थे।
गौरतलब है कि 11 जुलाई को गुजरात के उना में चारों पीड़ित युवक मृत गाय के शरीर से चमड़ी निकाल रहे थे कि तभी वहां आरोपी आए और उन्होंने पीड़ितों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की।