{"_id":"6115934f8ebc3e79562367f6","slug":"lookout-notice-issued-against-parambir-singh-in-illegal-recovery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: परमबीर के खिलाफ अवैध वसूली मामले में लुकआउट नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: परमबीर के खिलाफ अवैध वसूली मामले में लुकआउट नोटिस जारी
Fri, 13 Aug 2021 06:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:03 AM IST
सार
लुकआउट नोटिस दरअसल किसी व्यक्ति के देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए जारी किया जाता है। थाने में दर्ज एफआईआर में कई अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Parambir Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे पुलिस ने अवैध वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर ठाणे नगर थाने में परमबीर और 27 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
लुकआउट नोटिस दरअसल किसी व्यक्ति के देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए जारी किया जाता है। थाने में दर्ज एफआईआर में कई अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बिल्डर तन्ना ने यह आरोप लगाया
एफआईआर में बिल्डर तन्ना ने आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच आरोपियों ने उन्हें एंटी एक्सटॉर्शन सेल में तलब कर गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने को लेकर धमकाया और उनसे 1.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
इस मामले के अलावा महाराष्ट्र सीआईडी सट्टे के बुकी सोनू जालान द्वारा सिंह के खिलाफ लगाए गए कथित फिरौती के आरोपों की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह को इस साल मार्च में मुंबई पुलिस के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।
इसके बाद उठे विवाद के दौरान परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री देशमुख पर अवैध वसूली कराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले की जांच जारी है।