फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   long term wait for professor vacancy, TGT-PGT results have postponed

असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए करना होगा लंबा इंतजार, TGT-PGT परीक्षा और रिजल्ट अटका

Wed, 29 Nov 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / इलाहाबाद Updated Wed, 29 Nov 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
long term wait for professor vacancy, TGT-PGT results have postponed
Teacher

उच्च शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए नए सिरे से विज्ञापन निकाले जाने के निर्णय के बाद प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना होगा। इसके साथ ही टीजीटी-पीजीटी परीक्षा और परिणाम के लिए भी प्रतीक्षा करनी होगी। 

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए 27 अक्तूबर को विज्ञापन जारी किया गया था लेकिन नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के इसे मंजूरी नहीं मिली। अब नए सिरे से विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगे जाएंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति पर जारी रहेगी रोक, जानिए कब मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पहले आए आवेदन भी मंजूर किए जाएंगे लेकिन इससे अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया और लंबी हो जाएगी जबकि प्रतियोगी छात्रों को उम्मीद थी कि जल्द ही अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तियां पूरी हो जाएंगी और दोनों संस्थानों में ठप पड़ी भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू हो जाएगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में फिर से विज्ञापन आने की उम्मीद है। ऐसे में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया अब अगले साल ही पूरी हो सकेगी। 

शिक्षा सेवा आयोग ने पिछली सरकार में 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था

long term wait for professor vacancy, TGT-PGT results have postponed

उधर, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने पिछली सरकार में विज्ञापन संख्या-46 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया।

 इसके बाद आधे पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और चयनितों को नियुक्ति मिल गई लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद आधे पदों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया रोक दी गई। उसी वक्त विज्ञापन संख्या-47 के तहत शिक्षकों के तकरीबन 1150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसकी लिखित परीक्षा होनी थी लेकिन यह भर्ती प्रक्रिया भी ठप हो गई। वहीं, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में टीजीटी-पीजीटी 2016 की परीक्षा अब तक नहीं हुई है। 

टीजीटी-पीजीटी 2011 की परीक्षा का परिणाम रुका हुआ है और टीजीटी-पीजीटी 2013 के कुछ विषयों का परिणाम अटका हुआ है। हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed