फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JBT teachers recruitment freeze will continue on, to know when will relief

जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति पर जारी रहेगी रोक, जानिए कब मिलेगी राहत

Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
JBT teachers recruitment freeze will continue on, to know when will relief
कोर्ट - फोटो : file photo

हरियाणा शिक्षा विभाग में चयनित 9455 जेबीटी उम्मीदवारों की नियुक्ति पर लगी रोक 15 फरवरी तक जारी रहेगी। रोक को हटाने के लिए प्रभावित शिक्षकों ने एडवोकेट वकील कर्मवीर बनयाना के माध्यम से मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक अर्जी दायर की। 

विज्ञापन


अर्जी में कहा गया कि हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए लंबी तारीख डाली है। इसलिए वे नियुक्ति से रोक हटाने को सुप्रीम कोर्ट गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने उनको हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर मामले पर जल्द सुनवाई करने या रोक हटाने की मांग करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही वे अब स्टे ऑर्डर मोडिफिकेशन की अर्जी दायर कर रहे है। 

विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

JBT teachers recruitment freeze will continue on, to know when will relief
टीचर - फोटो : demo pic

इस पर जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार को 15 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

यह है मामला
11 मई को हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने एकल बेंच के आदेश पर रोक लगाते हुए 9455 शिक्षकों को अगले आदेशों तक नियुक्ति पत्र जारी न करने के आदेश दिए थे। 

इसके साथ ही भर्ती का पूरा रिकार्ड सील कर समन कर लिया था। इससे पूर्व एकल बेंच ने इस भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका को 31 मार्च को खारिज करते हुए भर्ती को सही करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed