फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Long term personal enmity led to double murder in Palakkad says Police news in hindi

केरल: पलक्कड़ में मां-बेटे की हत्या की वजह का खुलासा, पड़ोसी ने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण वारदात को दिया अंजाम

Wed, 29 Jan 2025 03:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 Jan 2025 03:20 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। आरोपी ने दावा किया कि उसने जहर खा लिया है, लेकिन उसके मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर में कोई जहर नहीं पाया गया। 

विज्ञापन
Long term personal enmity led to double murder in Palakkad says Police news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी केरल के पलक्कड़ जिले में एक बुजुर्ग महिला और उसके 53 वर्षीय बेटे की हत्या के पीछे का कारण पड़ोसी के साथ लंबे समय से जारी व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बड़े पैमाने पर तलाशी लेने और पड़ोसी चेंथमारा के पकड़े जाने के एक दिन बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कोई पछतावा नहीं दिखाया, बल्कि वह इस हत्या से खुश था। बता दें कि 72 वर्षीय पीड़िता लक्ष्मी और उनके बेटे सुधाकरन की सोमवार सुबह पोथुंडी में उनके आवास के बाहर चेंथमारा ने दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी छिपा हुआ था, उसे मंगलवार को पकड़ लिया गया। फिलहाल उसे पुलिस की हिरासत में रखा गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने कई चीजों का खुलासा किया, जिसमें हत्या का कारण भी शामिल है। उसने कहा, मैं जो आपको बता रहा हूं वह केवल प्रारंभिक निष्कर्ष है, जिनकी पुष्टि होनी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और आरोपी के परिवार के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत दुश्मनी थी और 2019 में चेंथमारा द्वारा सुधाकरन की पत्नी सजिता की हत्या के बाद से यह दुश्मनी और बढ़ गई थी।
विज्ञापन


चेंथमारा का मानना है कि उसकी पत्नी ने पीड़ित परिवार के हस्तक्षेप के कारण उसे छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि हत्या की साजिश पहले से की गई है। आरोपी ने इसे अंजाम देने के लिए एक हथियार खरीदा। पुलिस ने आगे कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस बात से इनकार किया कि वह काला जादू करने वाले किसी व्यक्ति से मिला था। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी बाकी है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। आरोपी ने दावा किया कि उसने जहर खा लिया है, लेकिन उसके मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर में कोई जहर नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा, हत्या के बाद वह पास की जंगली पहाड़ी में भाग गया। वह आस-पास के क्षेत्र से परिचित था, उसे मालूम था कि कहां छिपना है। वह छिपकर पुलिस के तलाशी अभियान पर नजर रख रहा था। पुलिस ने बताया कि भूख के कारण चेंथमारा को बाहर आना पड़ा और भोजन लेने के दौरान उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी और सुधाकरन के बच्चों ने पुलिस पर कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि चेंथमारा अपनी जमानत शर्तों का उल्लंघन करके गांव लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed