फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Long ATM queues not for them: ‘Moneyless’ Kashmir calm over note ban

कश्मीर के एटीएम मशीनों में भीड़ नहीं, वजह हैरान करने वाली

Sat, 10 Dec 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
Long ATM queues not for them: ‘Moneyless’ Kashmir calm over note ban
अगर आग आप रोज एटीएम की लाइन में लगते हुए थक गए हैं तो आप को जरूर कश्मीर घूमने जाना चाहिए। कश्मीर के हर एटीएम में आप को पैसे मिलेंगे इतना ही नहीं ज्यादातर एटीएम में आपको 4-5 लोगों से ज्यादा की लाइन नहीं भी मिलेगी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार हिंदूस्तान टाइम्स के मुताबिक जहां एक तरफ पूरा देश 8 नवंबर को लिए गए नोटबंदी के फैसले के बाद से नकदी की मारामारी से जूझ रहा है वहीं कुछ महीनों से हिंसक प्रदर्शनों से जूझ रही कश्मीर घाटी अप्रत्याशित रुप से शांत है।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर बैंक के सोपोर बैंक के प्रबंधक, अजीज अहमद ने बताया, 'शुरूआती दो दिनों में तो भीड़ थी लेकिन अब स्थिति सामान्य है। पूरे देश में जिस तरह से बैंको और एटीएम के बाहर लाइन है, यहां वैसा कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां कालाधन है तो बैंको के सामने भीड़ क्यों नहीं है?

Long ATM queues not for them: ‘Moneyless’ Kashmir calm over note ban
यहां के लोगों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसमें आश्चर्य करने जैसे कोई बात नहीं है। कश्मीर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, मोही-उद-दिन सांगमी ने बताया कि, 'लोग पैसे तो तब निकालेंगे जब उनके पास कुछ पैसे बचे होंगे। बीते पांच महीने से घाटी में जो स्थिति है उसने लोगों की कमाई ठप्प कर दी है। लोगों ने अपने बुरे वक्त के लिए जो भी पैसे बचाए वे सब खर्च हो गए।'

सोपोर में सेब का व्यापार करने वाले मुश्ताक अहमद ने बताया, 'बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में भड़की हिंसा के बाद सभी आर्थिक गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। मजदूर, व्यापारी, व्यवसायी, सभी का धंधे बंद पड़ें है। जिनकी जो भी बचत थी वो सब खर्च हो चुकी है, अब लोगों के पास पैसै ही नहीं हैं।'

लेकिन कश्मीर में मौजूद हर चीज की तरह यह 'सामान्य स्थिति' भी राजनीतिक रंग लेने लगा है। लोग पुराने नोटों को बदलने के साथ दिल्ली के उस दावे को भी नकारते है कि घाटी में भारी मात्रा में कालाधन मौजूद है जो वहां कि हर समस्या का जड़ है। लोग एक गर्व की एक अनुभूति के साथ कहते है कि अगर यहां कालाधन है तो बैंको के सामने भीड़ क्यों नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed