फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lone JDU MLA in Arunachal joins BJP Amid Bihar Nitish Kumar Mahagathbandhan Giriraj Singh Slams Updates

अरुणाचल प्रदेश: बिहार में विश्वासमत के बीच अरुणाचल प्रदेश में जदयू को झटका, एकमात्र विधायक भाजपा में शामिल

Thu, 25 Aug 2022 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Aug 2022 06:11 PM IST
सार

विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने भी ईटानगर से विधायक कासो के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी है। तेकी के आने के बाद भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर अब 49 हो गई है। अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। 

विज्ञापन
Lone JDU MLA in Arunachal joins BJP Amid Bihar Nitish Kumar Mahagathbandhan Giriraj Singh Slams Updates
Arunachal Pradesh - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन ने विश्वासमत जीत लिया है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लिए बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि जदयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो ने बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने भी ईटानगर से विधायक कासो के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी है। तेकी के आने के बाद भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर अब 49 हो गई है। अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। 
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस दौरान जदयू को सात सीटों पर जीत मिली थी। जदयू भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। भाजपा ने सबसे ज्यादा 41 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 25 दिसंबर 2020 को जदयू के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।  राज्य में कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के चार-चार विधायक हैं। विधानसभा में तीन विधायक निर्दलीय हैं। निर्दलीय भी भाजपा के समर्थन में हैं।

इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि CM नीतीश ने कहा कि अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर बिहार का विकास करेंगे। हमें देश भर की पार्टियों के लोगों ने फोन कर कहा कि आपने सही निर्णय लिया है। हमने कहा कि सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे। दिल्ली से कुछ काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है, लोगों की आय घट रही है।


गिरिराज सिंह ने साधा नीतीश पर निशाना
नीतीश कुमार पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अटल जी के समय क्या नरेंद्र मोदी भाजपा में नहीं थे? क्या आपने(नीतीश कुमार) भारत सरकार में मंत्री बनकर गुजरात में जाकर नरेंद्र मोदी की पीठ थपथपाने का काम नहीं किया था। कौन सा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ रहा है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed