{"_id":"64a6d8fbed16a0b0d60a0e46","slug":"london-deputy-mayor-said-london-can-learn-concept-of-jan-bhagidari-from-india-s-cleanest-city-indore-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहना: लंदन के डिप्टी मेयर ने इंदौर की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सफाई के मामले में हमें सीखने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सराहना: लंदन के डिप्टी मेयर ने इंदौर की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- सफाई के मामले में हमें सीखने की जरूरत
Thu, 06 Jul 2023 08:41 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:41 PM IST
सार
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश के इंदौर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन को इंदौर की जनभागीदारी सीखनी चाहिए।
विज्ञापन
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल पान खाते हए
- फोटो : social media
विस्तार
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश के इंदौर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन को इंदौर की जनभागीदारी सीखनी चाहिए। बता दें कि इंदौर केंद्र सरकार के 'स्वच्छ सर्वेक्षण' में लगातार छह बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है।
विज्ञापन
भारत आए डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल का जन्म इंदौर में हुआ और वह करीब दो दशक पहले लंदन चले गए। वे सात और आठ जुलाई को अर्बन20 और यू20 मेयरल शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुजरात में हैं। गुजरात में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवहन बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखने की बात कही और लोगों को अपनी कारों के बजाय परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह लोगों की भागीदारी थी जिसने इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनने में मदद की। लोगों की मानसिकता बदलने में समय लगता है। लेकिन, यह अभूतपूर्व था कि इतने कम समय में पूरी आबादी की मानसिकता कैसे बदल गई, इससे सीखने की जरूरत है।इंदौर का मामला साबित करता है कि अगर लोग कुछ बदलने के लिए हाथ मिला लें तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा चूंकि लंदन एक पुराना शहर है, इसलिए सड़कों को चौड़ा करना हर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। क्योंकि इसकी एक सीमा है। आप कितनी कारों को समायोजित करेंगे सड़कों को चौड़ा करने के बजाय, हमें सड़कों पर कारों की संख्या कम करने की जरूरत है।
लंदन का ट्रेन नेटवर्क, जिसे ट्यूब के नाम से जाना जाता है, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है और हम अभी भी इसमें निवेश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि एलिजाबेथ लाइन नामक एक नई रेलवे लाइन हाल ही में 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर लॉन्च की गई है।