फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha election brs bsp alliance in telangana BSP to contest Hyderabad and Nagarkurnool Lok Sabha seats

Telangana: तेलंगाना में बीआरएस-बसपा का गठबंधन, हैदराबाद और नागरकुर्नूल लोकसभा सीट से BSP लड़ेगी चुनाव

Fri, 15 Mar 2024 01:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Mar 2024 01:34 PM IST
सार

बसपा अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने दावा किया कि भाजपा के कारण देश में धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। इसलिए उनकी पार्टी तेलंगाना को भाजपा और कांग्रेस से बचाने के लिए बीआरएस के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Loksabha election brs bsp alliance in telangana BSP to contest Hyderabad and Nagarkurnool Lok Sabha seats
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली बीआरएस के साथ गठबंधन के बाद बसपा तेलंगाना की कुल 17 सीटों में से हैदराबाद और नागरकुर्नूल लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीआरएस की विज्ञप्ति में राव ने बताया कि उन्होंने बसपा को दो सीटें आवंटित की है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए केसीआर और बसपा अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार की बैठक के बाद पांच मार्च को बीआरएस और बसपा ने गठबंधन का एलान किया था। इस गठबंधन के बाद केसीआर ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर दोनों पार्टियों के विचार समान है। उनके नेतृत्व वाली पिछली बीआरएस सरकार ने दलितों और अन्य लोगों के कल्याण के लिए दलित बंधु और अन्य योजनाएं लागू की थी। 
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने दावा किया कि भाजपा के कारण देश में धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। इसलिए उनकी पार्टी तेलंगाना को भाजपा और कांग्रेस से बचाने के लिए बीआरएस के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया है। बीआरएस ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरएस ने 13 मार्च को बताया कि बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम, प्रवीण कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं ने केसीआर के साथ बैठक की। बता दें कि बीआरएस ने अबतक 11 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बीआरएस विधायक के भाई की गिरफ्तारी
बीआरएस विधायक जी महिपाल रेड्डी के भाई जी मधुसूदन रेड्डी को अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जी महिपाल रेड्डी पाटनचेरु निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जी मधुसूदन रेड्डी को उनके स्वामित्व वाली कंपनियों द्वारा जिले में अवैध और अतिरिक्त खनन के लिए मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।


बीआरएस ने इस गिरफ्तारी को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। तहसीलदार के द्वारा शिकायत करने के बाद जी मधुसूदन रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed