{"_id":"5c824da2bdec222aaf37afc6","slug":"loksabha-election-2019-next-election-full-of-violence-hate-and-money-says-former-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में होगा हिंसा, द्वेष और पैसे का बोलबाला: टी एस कृष्णमूर्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव में होगा हिंसा, द्वेष और पैसे का बोलबाला: टी एस कृष्णमूर्ति
Fri, 08 Mar 2019 05:20 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Mar 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
t s krishnamurthy
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यचुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को हैदराबाद में कहा कि राजनीतिक पार्टियों की मौजूदा लड़ाई को देखते हुए लगता है आने वाला लोकसभा चुनाव हिंसा और द्वेष से भरा हुआ होगा और पैसे का बोलबाला होगा।
विज्ञापन
कृष्णमूर्ति जिनकी देखरेख में 2004 का लोकसभा चुनाव हुआ था, उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें चुनाव आयोग पर अबतक चुनाव तारीख नहीं घोषित करने को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आने वाले चुनाव में चारों तरफ हिंसा और द्वेष का माहौल और पैसे का बोलबाला होगा। जिस तरह से राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे से द्वंद में लगी हुई है उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में बहुत सी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इस तरह की परिस्तिथियों में चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती आचार संहिता को लागू करना होगा। हालांकि उन्होंने विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव आयोग हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है।
विपक्ष के चुनाव तारीख घोषित करने में देरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हमें यह चुनाव आयोग पर छोड़ देना चाहिए आयोग राज्यों की मौजूदा चुनाव योग्य आदर्श स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लेता है। संस्थानों को उनका काम स्वायत्तता से करने देना चाहिए और जब तक वो अपना काम ढंग से कर रहे हैं सवाल नहीं करने चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए प्रश्न किया था कि आयोग चुनाव तारीख घोषित क्यों नहीं कर रहा है क्या वह प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रमों के खत्म होने का इंतजार कर रहा है।