फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokpal received 55 complaints between April and September this year

लोकपाल को अप्रैल से सितंबर के बीच तीन सांसदों समेत मिलीं 55 शिकायतें

Fri, 23 Oct 2020 01:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 23 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lokpal received 55 complaints between April and September this year
सांकेतिक तस्वीर

इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच लोकपाल को कुल 55 शिकायतें मिली हैं। इसमें तीन सांसद हैं, जिनके खिलाफ लोकपाल से शिकायत की गई है। लोकपाल सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच करने वाली शीर्ष संस्था है। 

विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल शिकायतों में से 22 ग्रुप ए और बी श्रेणी के केंद्र सरकार के अधिकारी, 26 विभिन्न बोर्ड, निगम और स्वायत्त निकायों के अध्यक्षों, सदस्यों व कर्मचारियों के खिलाफ थी, जो केंद्र द्वारा पूर्ण या आंशिक रूप से वित्तपोषित थे। इसके अलावा चार अन्य श्रेणी में थी। प्रारंभिक जांच के बाद 28 शिकायतों को निपटाया गया। 13 शिकायतों में लोकपाल ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए, जिसमें 12 की जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और एक की जांच सीबीआई करेगी।
विज्ञापन


इसी तरह 2019-20 के दौरान लोकपाल को 1,427 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 613 राज्य सरकार के अधिकारियों और 4 केंद्रीय मंत्रियों और संसद सदस्यों से संबंधित थी। गौरतलब है कि जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने पिछले साल 23 मार्च को देश के पहले लोकपाल के तौर पर शपथ ली थी। जबकि लोकपाल के आठ सदस्यों ने 27 मार्च को शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed