फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla called a meeting of the leaders of all parties

Lok Sabha: सर्वदलीय बैठक में सदन चलाने पर बनी सहमति, लोकसभा में सोमवार से नियमित होगी कार्यवाही

Fri, 25 Jul 2025 01:59 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 01:59 PM IST
सार

21 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र लगातार हंगामे के चलते एक भी दिन सुचारु रूप पर नहीं चल सका है। शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla called a meeting of the leaders of all parties
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य दलों के नेता। - फोटो : ANI

विस्तार

मानसून सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और विरोध के बीच निचले सदन की कार्यवाही शुक्रवार को भी स्थगित कर दी गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया। बैठक के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर एक सत्र आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इससे पहले आज सुबह राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक अब सोमवार सुबह 11 बजे होगी, जबकि लोकसभा दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी।

विज्ञापन


सोमवार से (28 जुलाई) से सदन सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बन गई है। इसी दिन ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा होगी। बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में प्रश्नकाल, चर्चा और संवाद को जारी रखने की अपील की और कहा कि सभी सांसदों को संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए जनहित के मुद्दों पर बहस करनी चाहिए।
विज्ञापन


विपक्षी सांसद बिहार में चल रही विशेष तीव्र पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चर्चा की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले की जा रही यह प्रक्रिया जन प्रतिनिधित्व के अधिकार पर हमला है। विपक्ष का कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए लाखों मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है, जो संविधान और लोकतंत्र पर जानबूझकर किया गया हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार का संसद में पहला बयान, कहा- यह पाकिस्तानी आतंकी हमले का जवाब था

विपक्ष के विरोध से भड़के ओम बिरला

शुक्रवार को जब विपक्षी सदस्य तख्तियां लिए सदन के वेल में आ गए तो ओम बिरला ने कहा कि विरोध दर्ज करने का एक तरीका होता है। अगर आप संसद नहीं चलाना चाहते हैं... तो सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।

लोकसभा स्थगित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से निचले सदन को सामान्य रूप से चलने देने का आग्रह किया और बैनरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह "गतिरोध" ठीक नहीं है। गतिरोध समाप्त करने के लिए चर्चा होगी। सरकार के प्रतिनिधि भी होंगे... अगर कोई असहमति है, तो उसे सदन के नियमों के अनुसार व्यक्त किया जाना चाहिए ।


इससे पहले दिन में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में 52 लाख मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर किए जाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया था। उन्होंने इसे मोदी सरकार द्वारा चुनाव आयोग का उपयोग कर संविधान और लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया। 21 जुलाई को शुरू होने के बाद से  संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। कल विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी।
 
 इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन 

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन के मकर द्वार पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed