फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker: NDA leaders to meet at Defence Minister's residence this evening, discussion on LS Speaker

Lok Sabha Speaker: रक्षा मंत्री के आवास पर आज शाम NDA नेताओं की बैठक, लोकसभा अध्यक्ष पद प्रत्याशी पर होगा मंथन

Tue, 18 Jun 2024 04:53 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 18 Jun 2024 04:53 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक बुलाई गई है। मंगलवार शाम को कई मंत्रियों को इस पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker: NDA leaders to meet at Defence Minister's residence this evening, discussion on LS Speaker
संसद - फोटो : ANI

विस्तार

संसद सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर संदेह बना हुआ है, अब तक लोकसभा अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका है। मंगलवार शाम को इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन


18 वीं लोकसभा का गठन हो चुका है। 4 जून को मतगणना के बाद 9 जून को भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी। लेकिन अब लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर संशय बना हुआ है। 24 जून को आम चुनाव के बाद पहली बार संसद सत्र शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के लिए प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद जून 2019 में उन्हें 17वीं लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला वर्तमान में संसद के निचले सदन के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होना है। राजनाथ सिंह को गठबंधन दलों के साथ-साथ विपक्षी दलों के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार संसद सत्र से पहले होने वाली बैठक में एनडीए के नेता सत्र के दौरान एनडीए सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में, बिरला को भाजपा ने कोटा से मैदान में उतारा था और उन्होंने 41,139 से अधिक मतों के अंतर से संसदीय सीट जीती थी। नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा है कि वे भाजपा की पसंद का समर्थन करेंगे। वहीं जद (यू) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं और वे लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करते हैं। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 3 जुलाई को समाप्त होने वाला है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed